Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केरल बाढ़ त्रासदी

बाढ़ से तबाह हुए केरल के पुनर्निर्माण में जुटी सेना, चंद घंटों में तैयार किए 18 अस्‍थाई पुल

नई दिल्‍ली:  केरल में त्रासदी फैलाने के बाद बाढ़ का पानी अपनी मूल धारा की तरफ वापस चल पड़ा है. रिहायशी इलाके भी आहिस्‍ते-आहिस्‍ते पानी की गिरफ्त से बाहर आना शुरू हो गए हैं. फौरीतौर पर भले ही यह दोनों खबरें जहन को सुकून देने वाली हो, लेकिन बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की जिंदगी में मौजूद जद्दोजहद अभी भी जस की तस बनी हुई है. किसी को चिंता सता रही है कि बाढ़ में सड़क और पुल बह जाने के चलते उनके घर को जाने वाला रास्‍ता बंद हो गया है. जिनके लिए घर जाने के रास्‍ते खुले हुए हैं, उनको यह चिंता है कि घर में अब सिर्फ चार दीवारें ही बचीं हैं. परिवार के पालन पोषण के लिए जो कुछ भी था, वह पानी के साथ ही चला गया. बाढ़ से तबाह हुए लोगों को उनकी चिंताओं से निजात दिलाने के लिए सेना के तीनों अंगो ने एक नया अभियान शुरू कर दिया है. सेना ने अपने नए अभियान के तहत अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग लक्ष्‍य निर्धारित किए गए हैं. जिनका आखिरी उद्देश्‍य आम जनजीवन को जल्‍द से जल्‍द पटरी में लाना है. भारतीय  सेना ने किया 18 अस्‍थाई पुलों का निर्माण  भारतीय सेना ने इस अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में 18 अस्‍थाई पुलों का निर्म...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जाना चाहते हैं केरल, यह एयरलाइंस दे रही है मुफ्त एयर टिकट

नई दिल्‍ली:  केरल में आई बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे स्‍थानीय लोगों की फिक्र इन दिनों पूरा देश कर रहा है. हर शख्‍स अपने सामर्थ्‍य के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में अब विस्‍तारा एयरलाइंस भी आगे आई है. विस्‍तारा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने वाले लोगों को वह मुफ्त एयर टिकट देगी. केरल में बचाव और राहत का मिशन पूरा होने के बाद वापसी की एयर टिकट भी मुफ्त में दी जाएगी. विस्‍तारा एयरलाइंस ने वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने के इच्‍छुक लोगों को एयरलाइंस नि:शुल्‍क एयर टिकट की स्‍कीम लेकर आई है. इस स्‍कीम के तहत डॉक्‍टर, नर्स, डिजास्‍टर मैनेजमेंट एक्‍सपर्ट, प्रशिक्षित वालेंटियर, मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान और रिलीफ आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. इस स्‍कीम के तहत विस्‍तारा एयरलाइंस राहत और बचाव कार्य से जुड़ने वाले प्रतिनिधियों को दिल्‍ली और चेन्‍नई से तिरुवअनंतपुरम की नि:शुल्‍क एयर टिकट उपलब्‍ध कराएगी. नि:शुल्‍क टिकट पाने के लिए एयरलाइंस को भेजनी होगी रिक्‍वेस्‍ट विस्‍तारा एयरला...