Skip to main content

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जाना चाहते हैं केरल, यह एयरलाइंस दे रही है मुफ्त एयर टिकट

नई दिल्‍ली: केरल में आई बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे स्‍थानीय लोगों की फिक्र इन दिनों पूरा देश कर रहा है. हर शख्‍स अपने सामर्थ्‍य के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में अब विस्‍तारा एयरलाइंस भी आगे आई है. विस्‍तारा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने वाले लोगों को वह मुफ्त एयर टिकट देगी. केरल में बचाव और राहत का मिशन पूरा होने के बाद वापसी की एयर टिकट भी मुफ्त में दी जाएगी.

विस्‍तारा एयरलाइंस ने वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने के इच्‍छुक लोगों को एयरलाइंस नि:शुल्‍क एयर टिकट की स्‍कीम लेकर आई है. इस स्‍कीम के तहत डॉक्‍टर, नर्स, डिजास्‍टर मैनेजमेंट एक्‍सपर्ट, प्रशिक्षित वालेंटियर, मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान और रिलीफ आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. इस स्‍कीम के तहत विस्‍तारा एयरलाइंस राहत और बचाव कार्य से जुड़ने वाले प्रतिनिधियों को दिल्‍ली और चेन्‍नई से तिरुवअनंतपुरम की नि:शुल्‍क एयर टिकट उपलब्‍ध कराएगी.

नि:शुल्‍क टिकट पाने के लिए एयरलाइंस को भेजनी होगी रिक्‍वेस्‍ट
विस्‍तारा एयरलाइंस के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव का मिशन खत्‍म होने के बाद विस्‍तारा एयरलाइंस इन प्रतिनिधियों की वापसी के लिए तिरुअनंतपुरम से दिल्‍ली और चेन्‍नई के लिए नि:शुल्‍क एयर टिकट उपलब्‍ध कराएगी. उन्‍होंने बताया कि इस स्‍कीम के तहत एयरलाइंस ने तिरुअनंतपुरम के लिए जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स में कुछ सीटों को आरक्षित किया है. यह सीटों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ (First come – First serve) नीति के तहत की जाएंगी. तिरुअनंतपुरम जाने के लिए नि:शुल्‍क टिकट हासिल करने के इच्‍छुक पेशेवर और संस्‍थाओं को अपनी रिक्‍वेस्‍ट keralarelief@airvistara.com पर ई-मेल करनी होगी.

विस्‍तारा एयरलाइंस की मदद से भेज सकते हैं राहत सामग्री
विस्‍तारा एयरलाइंस ने नि:शुल्‍क एयर टिकट उपलब्‍ध कराने के साथ-साथ राहत सामग्री भेजने का विकल्‍प भी उपलब्‍ध कराया है. यह विकल्‍प उन लोगों के लिए है जो केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद तो करना चाहते हैं, लेकिन  किन्‍हीं कारणों के चलते वह वहां जा नहीं सकते हैं. ऐसे लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपनी राहत सामग्री विस्‍तारा एयरलाइंस के जरिए दिल्‍ली और चेन्‍नई से तिरुअनंतपुरम भेज सकते हैं. इसके लिए आपको  keralarelief@airvistara.com में एक रिक्‍वेस्‍ट ईमेल करनी होगी. रिक्‍वेस्‍ट मिलने के बाद एयरलाइंस के प्रतिनिधि आपसे संपर्क कर राहत सामग्री आपसे न केवल हासिल करेंगे, बल्कि तिरुअनंतपुरम पहुंचाने के बाद उन्‍हें बताए गई संस्‍था या व्‍यक्ति तक भी पहुंचाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...