नई दिल्ली : हाल ही में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए यंग एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. डांस हो या फिर फिटनेस, टाइगर का लगभग हर अंदाज यूथ में काफी पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं, टाइगर की फिटनेस देखकर कई लड़के वैसी ही बॉडी पाने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन आज जो खबर हम आपके सामने लाए हैं वह टाइगर श्रॉफ या उनके किसी फैन की नहीं, बल्कि एक ऐसे लड़के की है जिसके लुक ने उसे रातों-रात इंटरनेट पर सुपरहिट बना दिया है. आलम यह है कि लोग उसे टाइगर श्रॉफ ही मान रहे हैं. दरअसल इंटरनेट की ताकत ही कुछ ऐसी है. आपको याद ही होंगे डब्बू अंकल यानी अंकल संजीव श्रीवास्तव, जो अपने गोविंदा स्टाइल डांस के लिए रातों रात सुपरहिट होकर स्टार बन गए थे. दरअसल टाइगर श्राॅफ के हमशक्ल जैसा दिखने वाला यह लड़का खुद एक मॉडल है. इसे देखने के बाद कई लोग इसे टाइगर श्रॉफ ही मान रहे हैं. टाइगर श्रॉफ की दिखने वाला यह शख्स दरअसल असमिया एक्टर डेविड शाहरिया है, जिनका न केवल टाइगर श्रॉफ की तरह नैन नक्श है, बल्कि उनकी फिजीक भी टाइगर से कम नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि डेविड भी पेशे से एक्टर ही हैं...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.