Skip to main content

टाइगर श्रॉफ का Internet पर मिला ऐसा हमशक्‍ल, आंखें हों या बॉडी- ढूंढ नहीं पाएंगे अंतर

नई दिल्ली : हाल ही में 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुए यंग एक्‍टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. डांस हो या फिर फिटनेस, टाइगर का लगभग हर अंदाज यूथ में काफी पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं, टाइगर की फिटनेस देखकर कई लड़के वैसी ही बॉडी पाने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन आज जो खबर हम आपके सामने लाए हैं वह टाइगर श्रॉफ या उनके किसी फैन की नहीं, बल्कि एक ऐसे लड़के की है जिसके लुक ने उसे रातों-रात इंटरनेट पर सुपरहिट बना दिया है. आलम यह है कि लोग उसे टाइगर श्रॉफ ही मान रहे हैं. दरअसल इंटरनेट की ताकत ही कुछ ऐसी है.

आपको याद ही होंगे डब्‍बू अंकल यानी अंकल संजीव श्रीवास्तव, जो अपने गोविंदा स्‍टाइल डांस के लिए रातों रात सुपरहिट होकर स्‍टार बन गए थे. दरअसल टाइगर श्राॅफ के हमशक्‍ल जैसा दिखने वाला यह लड़का खुद एक मॉडल है. इसे देखने के बाद कई लोग इसे टाइगर श्रॉफ ही मान रहे हैं. टाइगर श्रॉफ की दिखने वाला यह शख्‍स दरअसल असमिया एक्टर डेविड शाहरिया है, जिनका न केवल टाइगर श्रॉफ की तरह नैन नक्श है, बल्कि उनकी फिजीक भी टाइगर से कम नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि डेविड भी पेशे से एक्टर ही हैं.



 



कई फोटो में डेविड हूबहू टाइगर जैसे ही नजर आ रहे हैं.



 



एक इंटरव्यू में डेविड ने कहा, कई बार लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ समझ बैठते हैं, लेकिन वह अपने रास्ते खुद तय करना चाहते हैं. डेविड ने कहा- ‘शुरुआत में मुझे टाइगर श्रॉफ समझ बैठना वास्तव में काफी उत्साहित करने वाला रहता था, क्योंकि हर कोई मेरे लुक्स को लेकर मेरी तारीफें करता था यहां तक कि मुझे अभी भी अच्छा महसूस होता है, लेकिन वह मुझे ‘टाइगर’ नाम से जानते हैं न कि मेरे. कई दफा यह देखकर मुझे बुरा लगता है, लेकिन ठीक है. मैं इसे सकारात्मक तौर पर देखता हूं’ डेविड असमिया भाषा की फिल्मों में ही अभी मशगूल हैं. आने वाले समय में किसी रोज डेविड बॉलीवुड में लैंड कर जाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए. अब तक बहुत ऐसे शख्सियत है जो रातोंरात फेमस होने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें  

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...