नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की बहार आई हुई है. बॉलीवुड की कई हस्तियां जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. लेकिन अब अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के लिए मात्र 4 दिन बाकी हैं. 14 और 15 नवंबर को इस मोस्ट पॉपुलर कपल की शादी है. ऐसे में रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं. दोनों सफेद कपड़ों में आए नजर इस मौके पर यह दुल्हा-दुल्हन का जोड़ा सफेद कपड़ों में नजर आया. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है. इतना ही नहीं कपड़ों के साथ-साथ ये जिस कार से एयरपोर्ट तक आए वह भी सफेद रंग की थी. इसके अलावा रणवीर सिंह के पिता ब्लेक ब्लेजर में नजर आ रहे थे. बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में होगी. क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय, इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने 2 अलग रस्मों से शादी करने का निर्णय लिया है. इटली में 14 नवंबर को शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी और 15 ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.