दोनों सफेद कपड़ों में आए नजर
इस मौके पर यह दुल्हा-दुल्हन का जोड़ा सफेद कपड़ों में नजर आया. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है. इतना ही नहीं कपड़ों के साथ-साथ ये जिस कार से एयरपोर्ट तक आए वह भी सफेद रंग की थी. इसके अलावा रणवीर सिंह के पिता ब्लेक ब्लेजर में नजर आ रहे थे.
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में होगी. क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय, इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने 2 अलग रस्मों से शादी करने का निर्णय लिया है. इटली में 14 नवंबर को शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी और 15 नवंबर को शादी सिंधी समाज के रीति-रिवाजों से होगी.
खबर यह भी है कि शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 23 नवंबर को बैंगलोर में भव्य रिसेप्शन का प्रोग्राम भी रखा है. जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ शिरकत करेंगे.
गौरतलब है कि इस शादी में सिर्फ परिवार के अलावा दोस्तों को मिलाकर कुल 30 खास मेहमान ही बुलाए जाएंगे और सभी मेहमानों को मोबाइल फोन लेकर जाने से मना कर दिया गया है, जिससे शादी की फोटो क्लिक न हो सकें.
चार साल पहले हुआ प्यार
बता दें, साल 2014 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा. अब अपने फैंस के बीच 'दीपवीर' के नाम से मशहूर रणवीर-दीपिका ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के अलावा 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है. पिछले दिनों दोनों यूएस में छुट्टियां बिताते नजर आए थे.
Comments
Post a Comment