चेन्नई: घोटाले तो कई हुए हैं, लेकिन कुछ घोटाले आपको हैरान कर देते हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक बैंक घोटाला तमिलनाडु में सामने आया. यह मामला भारतीय स्टेट बैंक में 60 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है. यह मामला विरुधुनगर और ठेणी जिले का है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि 16 लोगों के नाम पर करोड़ों रुपए का कर्ज लिया गया, लेकिन इनमें से 15 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत महज छह माह के अन्दर हो जाती है और एक लापता है. इस घोटाले के पीछे के दो मास्टरमाइंड फिलहाल पेरियाकुलम जेल में हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सबसे अहम बात यह है कि इतनी मौत हो जाने के बावजूद तब इसकी जांच नहीं की गई थी. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि मरने वाले सभी विरुधुनगर और दक्षिण तमिलनाडु के गांव के हैं और उनके नाम से लोन था. मरने वालों में से तीन के नाम सामने आए हैं, जिनमें महालिंगम और पांडी नाम के व्यक्ति की मौत उसके घर में हुई जबकि राजगोपाल अपने पड़ोस में मृत पाया गया. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अनुसार अप्राकृ्तिक मौत का केस दर्ज किया और फाइल बंद कर दी. मरने वाले सभी लोग इस घोटाले के एक मास्टरमाइंड...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.