नई दिल्ली: बहुत जल्द राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां-तहां पड़ीं बेकार और पुरानी गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो जाएंगी. यानी इनकी लाइफ खत्म कर दी जाएगी. दिल्ली सरकार ने पहली बार इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नए नियम के मुताबिक दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और 10 साल से पुराने डीजल वाहन जो बेकार पड़े हैं, इन्हें कबाड़ में बदल दिया जाएगा. काफी समय से यह देखा जा सकता है कि ये गाड़ियां शहर में सड़कों के किनारे और गैराज में यूं ही जगह ले रही होती हैं. गाड़ियां मालिक को नहीं सौंपी जाएंगी दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से स्क्रैपिंग ऑफ मोटर व्हीकल इन डेल्ही, 2018 गाइडलाइन 24 अगस्त को जारी की गई है. ये वो पुरानी गाड़ियां हैं जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं होता. इस नियम के मुताबिक शहर के पार्क में पड़ी 15 साल से पुरानी गाड़ियां मालिक को नहीं सौंपी जाएंगी, बल्कि सीधे लाइसेंस वाले स्क्रैपिंग सेंटर को भेज दी जाएंगी. जबकि इतनी ही पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को उनके मालिक को उस शर्त पर सौंपी जाएगी जब वह उसकी अंडरटेकिंग सौंप देंगे. अन्यथा इन गाड़ियों को भी कबाड़ में भेजा जाएगा. ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.