Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sachin Pilot

राजस्थान चुनाव: क्या किसानों के मुद्दे लगा पाएंगे कांग्रेस की चुनावी नैया पार?

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार किसानों के सहारे अपनी नैया पार करने की कवायद में जुटी है. राजस्थान कांग्रेस किसान और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर बेहद सक्रिय है. यही कारण है कि इस बार घोषणा पत्र में कांग्रेस किसानों की कर्जमाफी सहित विभिन्न मुद्दों को शामिल करने जा रही है. किसानों को एकजुट करने की कवायद के तहत राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी ने किसान जागरण का आयोजन किया. रामेश्वर लाल डूडी के जयपुर के सिविल लाइंस के सरकारी बंगले पर जुटे प्रदेश के किसानों और डूडी सहित कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न नदियों के मंगवाए पानी के साथ एकजुटता का संकल्प लिया. रामेश्वर लाल डूडी ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान युवा महिला और दलित विरोधी सरकार है. डूडी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या कर रहा है. 50 हजार की कर्ज माफी किसानों के साथ छलावा है इसका कोई लाभ उन्हें नहीं मिल रहा. राजस्थान में सरकार गौरव यात्रा निकाल रही है जबकि प्रदेश में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है. ऐसे में सरकार को किस बात पर गौरव हो रहा है. किसान आत्महत्या के...

राष्ट्रगान शुरू होने के बाद भी राहुल गांधी, सचिन पायलट और गहलोत लगाते रहे ठहाके

नई दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कांग्रेस का बिगुल फूंक दिया. इसके लिए उन्होंने एक बड़ी चुनावी रैली की. इससे पहले जयपुर में एयरपोर्ट से लेकर रामलीला मैदान तक उनका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. हालांकि कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत दूसरे बड़े नेताओं से उस समय बड़ी चूक हो गई, जब वहां पर राष्ट्रगान बज रहा था. शनिवार को राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे. इसी दौरान मंच पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सावधान बोलकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने उसे सुना ही नहीं और किसी बात पर हंसते ही रहे. इधर राष्ट्रगान शुरू हो गया. हालांकि जैसे ही उन्हें इस बात का अहसास हुआ, सभी नेता तुरंत सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए. हालांकि तब तक कुछ देर हो चुकी थी. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"...