सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हुदयदाह : यमन के मुख्य बंदरगाह नगर हुदयदाह में पिछले 24 घंटों में संघर्ष के दौरान कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई. चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस बीच ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक ने संघर्षविराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को बल देने के लिए खाड़ी देश का दौरा किया. सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस शहर की गोदी (डॉक) उन एक करोड़ 40 लाख यमन वासियों की जीवन रेखा है जो भुखमरी के कगार पर हैं. संघर्षविराम की संभावना पर पूछे जाने पर गठबंधन के एक प्रवक्ता ने रियाद में संवाददाताओं से कहा कि, “अभियान अब भी जारी है.” साथ ही उन्होंने कहा कि इसका मकसद विद्रोहियों को बातचीत की मेज तक लाना है. ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए जीता जागता नरक है यमन: संयुक्त राष्ट्र हुदयदाह के एक निवासी ने सोमवार ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.