Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pm modi

आरबीआई Vs सरकार : उर्जित पटेल ने 9 नवंबर को थी पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली :  सरकार और रिजर्व बैंक के बीच विभिन्न मुद्दों पर जारी खींचतान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि गवर्नर उर्जित पटेल ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये कहा कि शुक्रवार को पटेल दिल्ली में थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि पटेल की मोदी से मुलाकात का मकसद सरकार के साथ जारी खींचतान का समाधान खोजना हो सकता है. साढ़े 4 साल में BJP ने निधन से खोए 11 सांसद, बहुमत के किनारे पर आ गई सरकार! सूत्रों ने जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छोटे एवं मझोले उद्योगों को ऋण देने की विशेष व्यवस्था के संकेत मिले हैं. लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए नकदी की स्थिति को आसान बनाने और आरबीआई के अपने अधिशेष में से कुछ राशि जारी करने पर कोई सहमति बनी है अथवा नहीं. उल्लेखनीय है कि सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच स्वायत्तता के मुद्दे को लेक...

पीएम मोदी को मिले 12 लाख से ज्यादा के गिफ्ट, किसी ने दी 'बुलेट ट्रेन' तो किसी ने 'मस्जिद'

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पिछले एक वर्ष में विदेश यात्राओं के दौरान 12.57 लाख रुपए मूल्य के 168 उपहार मिले हैं. इन महंगे उपहारों में फाउंटेन पेन, सेलेंगर लिमिटेड एडिशन पट्टिका, मो ब्लॉ की कलाई घड़ी, टी सेट, चीनी मिट्टी के बर्तन, मंदिर एवं चैत्य की प्रतिकृतियां, विष्णु लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमा, पेंटिंग, कालीन, बुलेट ट्रेन का मॉडल, फोटोग्राफ, पुस्तकें आदि शामिल हैं. विदेश मंत्रालय के तोषखाना विभाग के ब्योरे के अनुसार, जुलाई, 2017 से जून, 2018 के बीच प्रधानमंत्री मोदी को विदेश यात्राओं के दौरान 168 तोहफे मिले. इस अवधि में प्रधानमंत्री ने इस्राइल, जर्मनी, चीन, जार्डन, फलस्तीन, यूएई, रूस, ओमान, स्वीडन, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर समेत 20 देशों की यात्राएं की. प्रधानमंत्री को मिले तोहफे में सबसे कीमती उपहार रॉयल सेलेंगर लिमिटेड एडिशन चांदी की पट्टिका है, जिसकी कीमत 2,15,000 रुपए बताई गई है. प्रधानमंत्री को मिले उपहारों में मो ब्लॉ की कलाई घड़ी भी शामिल है. इसकी कीमत 1,10,000 रुपए बताई गई है. इसके अलावा उन्हें मॉट ब्लैंक की एक जोड़ी कलम भी भेंटस्वरूप प्राप्त ...

BANK खाते में पैसे के साथ सोना भी करा सकेंगे जमा, मोदी सरकार ला रही नई अकाउंट स्‍कीम

नई दिल्लीः  मोदी सरकार  जनधन खाता योजना  की अपार सफलता के बाद एक नई खाता योजना पर काम कर रही है. यह खाता गोल्‍ड सेविंग एकाउंट होगा. नीति आयोग ने मोदी सरकार से सिफारिश की है कि देश में सोने के भंडारण की स्थिति सुधारने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाएं. इसके लिए  गोल्‍ड सेविंग एकाउंट , गोल्‍ड बोर्ड और देशभर में बुलियन एक्‍सचेंज खोले जाने की सिफारिश की गई है. यह खाता कोई भी व्यक्ति खुलवा पाएगा और यह आम अकाउंट की तरह बैंकों में खुलेगा. कैसे खुलेगा गोल्‍ड सेविंग खाता गोल्‍ड सेविंग खाते में जमा पैसे के बराबर गोल्‍ड मिलेगा. लोग इस खाते से चाहे पैसा निकालें या उतनी रकम का सोना उन्‍हें मिल जाएगा. मसलन अगर आपके खाते में 60 हजार रुपए जमा हैं और सोने की कीमत 31000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है तो आपके खाते में लगभग 20 ग्राम सोना क्रेडिट हो जाएगा. पासबुक में भी यही एंट्री होगी. इस पर ब्‍याज भी 2.5 फीसदी की दर से मिलेगा. अगर खाते से निकासी होती है तो गोल्‍ड पर आयात शुल्‍क नहीं लगेगा. खाते में पैसा और गोल्‍ड दोनों जमा करा सकेंगे. सोने पर आयात शुल्‍क घटाने का प्रस्‍ताव किया इसके साथ ही नीति आयोग ने सरकार...

सर्वे: 2019 में BJP बहुमत से रहेगी दूर, फिर भी PM बनेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:  2019 के लोकसभा इलेक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ओपिनियन पोल भी आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, ओपिनियन पोल में बीजेपी-NDA गठजोड़ को सीटों का नुकसान दिखाया गया है. लेकिन, फिर भी 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने के आसार है. इंडिया टूडे के सर्वे मडू ऑफ द नेशन में सामने आया है कि बीजेपी को 2019 में सीटों का नुकसान होगा. लेकिन, एनडीए दोबारा सत्ता में आएगी. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 2014 की 282 सीटों के मुकाबले 245 सीटें ही मिलेंगी. लेकिन, नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से देश को ग्रोथ और निवेश के लिहाज से फायदा पहुंचेगा. विधानसभा चुनाव में होगा नुकसान इससे पहले ABP न्यूज-सी वोटर के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि BJP आगामी तीन राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हारेगी. हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर एक बार फिर से NDA के पक्ष में रहेगा. इससे ग्रोथ, विकास और निवेश को बड़ा फायदा मिलेगा. बाजार के लिए सकारात्मक होंगे चुनाव नतीजे हमारी सहयोगी वेबसाइट जी बिजनेस (अंग्रेजी) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प...

भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका : अमेरिका

वाशिंगटन :  अमेरिका  ने भारत को 'सुख-दुख का साथी' बताते हुए कहा कि उसके साथ होने वाली मंत्री स्तरीय बातचीत राजनयिक एवं सुरक्षा मुद्दों पर संबंधों को बढ़ाने का एक अहम अवसर है. इसमें प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत की स्थिति का कैसे उपयोग किया जाये, इस पर चर्चा होगी.  अमेरिका  के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेट्टिस अगले महीने मंत्री स्तरीय बातचीत के लिये भारत आएंगे. जून 2017 में बातचीत के लिए राजी हुए थे दोनों देश जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  अमेरिकी  यात्रा के दौरान दोनों देश वार्ता के लिये राजी हुये थे. इससे पहले, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बैठक करने के लिये वाशिंगटन गई थी. लेकिन अमेरिका ने बैठक को स्थगित कर दिया था. प्रधान उप सहायक सचिव एलिस वेल्स ने कहा, 'भारत के साथ 6 सितंबर को विदेश मंत्री पोम्पियो और मेट्टिस के साथ आयोजित मंत्री स्तरीय वार्ता के उद्घाटन के हम और आगे जाने की उम्मीद कर रहे हैं.' भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर एलिस ने कहा, 'यह राजनय...

राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी की चिट्ठी पर कांग्रेस की सफाई- सम्मान को नहीं पहुंचाई ठेस

नई दिल्ली :  राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रिलायंस ग्रुप को निशाना बनाए जाने पर रिलायंस समूह के चेयरमेन अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कार्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं. अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था. समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है उन विमानों के एक रुपये मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा. बता दें कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए किया है. MediaCard--mediaForward customisable-bo...

मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस, पीएम मोदी पर टिप्पणी के चलते किया गया था सस्पेंड

नई दिल्ली:  विवादित बयान देकर अक्सर कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाले नेता मणिशंकर अय्यर का पार्टी ने निलंबन वापस ले लिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यत से निलंबित कर दिया गया था. हालांकि पार्टी से निलंबित होने के बाद भी उनके विवादित बयानों का सिलसिला नहीं थमा. अय्यर काफी समय से पार्टी में वापसी के लिए हाथ पांव मार रहे थे. कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर राहुल गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करने को मंजूरी प्रदान की. मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था, "मैंने नहीं सोचा था कि 2014 से एक सीएम जो मुसलमानों को पिल्ला समझता है, वह पीएम बनेगा. जब उनसे पूछा गया कि आपको उस घटना का दुख है तो उन्होंने कहा था कि एक पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल में चोट लगती है." अय्यर यहीं नहीं रुक...

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, AIIMS पहुंचे कई मंत्री

नई दिल्ली :  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई. एम्स ने अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इसी बीच केंद्र सरकार के मंत्रियों का एम्स जाने का सिलसिला जारी है. एम्स के बाहर वाजपेयी के समर्थक भी जुटने लगे हैं. समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एम्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय वाजपेयी का एक ही गुर्दा काम करता है. वाजपेयी की तबीयत का समाचार सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक रुके. मोदी के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी भी एम्स पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, अश्विनी कुमार चौबे, जितेंद्र सिंह, शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने एम्स जाकर उनका हालचाल जाना. सबसे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी वाजपेयी के स्वास...

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS पहुंचकर पीएम मोदी ने जाना हाल

नई दिल्ली :  पिछले कई दिनों ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई. उनका हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उधर, एम्स प्रशासन ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उन्हें पिछले 3 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकार बताते हैं कि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी. इसके बाद स्मृति ईरानी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंची थीं. स्मृति ईरानी ने वाजपेयी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पूर्व प्रधानमंत्री को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लीवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. MediaCard--mediaForward customisable-border"...

PM मोदी के चाय वाले किस्से पर आप नेता आशुतोष ने कसा तंज, तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शुक्रवार (10 अगस्त 2018) को वर्ल्ड बायोफ्यूल डे के मौके पर कचरे से बायोफ्यूल बनाने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में उन्होंने वैकल्पिक माध्यमों से बिजली बनाने, प्रदूषण को कम करने, वैकल्पिक ऊर्जा का प्रसार करने की अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया. नई दिल्ली में कार्यक्रम में उन्होंने एक किस्सा सुनाया. ये किस्सा एक चायवाले का था, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह वह नाले में पाइप डालकर चाय बनाता था. इसके बाद कई लोगों ने उन्हें इस बात पर ट्रोल करने की कोशिश की है. ऐसा ही एक ट्वीट आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने किया. इसी मुद्दे पर  आशुतोष  ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी अभी मुझे पता चला है कि देश में गैस की समस्या खत्म हो गई है. एक महान वैज्ञानिक ने एक नायाब आविष्कार किया है. आशुतोष के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. कुछ लोगों ने उन्हें उन स्टोरीज का उदाहरण देकर बताया कि ऐसा देश में हो रहा है. वह इस बारे में पहले पढ़ें फिर उस पर कोई कमेंट करें.   ये था चाय का किस्सा... पीएम मोदी ने पहला किस्सा नाले से निकलने वाली...

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, PM मोदी देंगे ये विशेष सुविधा

नई दिल्ली:   वेतन आयोग की सिफारिशों  का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार का तोहफा मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की विदेश यात्रा का विकल्प खोल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत विदेश जाने का विकल्प देगी. लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को सरकार ने मान लिया है. सरकार के इस कदम को आम चुनाव से केंद्रीय कर्मचारियों को रिझाने की कोशिश के रूप में माना जा रहा है. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं, यह सरकार तय करेगी. शुरुआत में दस देशों में घूमने की अनुमति दी जा सकती है. DoPT के मुताबिक, यह सुविधा कब से और किन देशों के लिए मिलेगी, यह पीएम मोदी के निर्देश के बाद तय किया जाएगा. दूसरे देशों से मजबूत होंगे संबंध सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रस्ताव को तैयार किया था. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सुविधा मिलने से जिन देशों में कर्मचारी अपने परिवार के साथ जाएंगे. वहां के संबंध भारत से मजबूत होंगे. आपको बता दें, ...

बंगाल को बांग्ला बनाने के पीछे की असली कहानी

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास आएगा और वही इस बात पर अंतिम फैसला करेगी कि राज्य का नाम बदलेगा या नहीं. वैसे ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मुहिम चल रही है. सबसे पहले 2011 में राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिमो बंगाल रखने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन तब केंद्र ने इसे नामंजूर कर दिया था. उसके बाद 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम अंग्रेजी में बेंगाल, हिंदी में बंगाल और बांग्ला में बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा. लेकिन केंद्र ने यह कहते हुए प्रस्ताव लौटा दिया कि राज्य सरकार एक ही नाम का प्रस्ताव भेजे, तीन भाषाओं में तीन नाम रखने का कोई तुक नहीं है. अब अंतत: राज्य विधानसभा ने राज्य का नाम सभी भाषाओं में बांग्ला करने का ही प्रस्ताव भेज दिया है. जिस पर केंद्र विचार करेगा. लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते पश्चिम बंगाल लगातार अपना नाम बदलने की कोशिश कर रहा है. इसकी एक वजह तो यह बताई जाती है कि अभी राज्यों की सूची मे...

घर आकर आपको 5 लाख रु. का फायदा देगी मोदी सरकार, ये है अगली योजना

नई दिल्‍ली:  जल्द ही आपको घर बैठे 5 लाख रुपए का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा. इसके लिए  मोदी सरकार  ने प्लानिंग कर ली है. दरअसल, आयुष्मान भारत स्कीम के लिए  मोदी सरकार  करीब 11 करोड़ 'फैमिली कार्ड' छापेगी और उन्हें लोगों तक हाथोंहाथ पहुंचाएगी. सरकार गावों में 'आयुष्मान पखवाड़ा' का आयोजन करेगी. जहां इन कार्ड्स की हैंड डिलीवरी दी जाएगी. मतलब यह कि हर घर तक कार्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी मोदी सरकार खुद उठाएगी. सरकार दिल्ली में 24X7 कॉल सेंटर भी बनाएगी, जहां इस  मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम  से जुड़ी लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और सवालों के जवाब दिए जाएंगे. इसकी जानकारी  आयुष्‍मान भारत- नेशनल हेल्‍थ प्रोटेक्‍शन मिशन  (AB-NHPM) ने दी है. 15 अगस्त तक पूरी होगी योजना? आयुष्मान भारत-नेशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (AB-NHPM) के सीईओ इंदु भूषण के मुताबिक, 'सरकार आयुष्मान भारत के लिए सारी तैयारी 15 अगस्त तक पूरी करना चाहती है.' हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट तय नहीं है. 'फैमिली कार्ड' पर इस स्कीम के पात्र सदस्यों के नाम होंगे. कार्ड के साथ हर व्यक्ति के नाम वाला एक लेटर दिया जाए...

पीएम मोदी को मिला रजनीकांत का साथ, इस मुद्दे पर दिया समर्थन

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से फिल्म स्टार से नेता बने रजनीकांत का समर्थन मिला है. एक तरफ जहां तमिलनाडु की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर इसके खिलाफ खड़ी हैं. वहीं तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने जा रहे रजनीकांत ने इस मुद्दे पर समर्थन दिया है. 'वन इंडिया वन इलेक्शन' के मुद्दे पर रजनीकांत ने केंद्र का समर्थन किया है. चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, वन इंडिया वन इलेक्शन का विचार अच्छा है. इससे समय और पार्टियों का पैसा बचेगा. उन्होंने 2019 में चुनाव में हिस्सा लेने के सवाल पर कहा, आम चुनाव लड़ने का फैसला बाद में लिया जाएगा. इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. रजनीकांत से जब अमित शाह के उस सवाल पर जवाब मांगा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है, तो वह उसे टाल गए. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI I support One Nation One Election. This will save money and time: Rajinikanth in Chennai # TamilNadu 11:54 AM - Jul 15, 2018 रजनीकांत ने कहा, ये अमित शाह का नजरिया है. मीडिया को ये सवाल उ...

मैं शहंशाह नहीं...जनता प्यार देना चाहती है तो मैं कार में बैठा नहीं रह सकताः पीएम मोदी

नई दिल्लीः   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वह कोई शहंशाह या दंभी शासक नहीं हैं जो लोगों की गर्मजोशी से अप्रभावित रहे और उन्हें लोगों के साथ संवाद करने से ताकत मिलती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह सड़कों पर काफी संख्या में लोगों को उनका अभिनंदन और स्वागत करने के लिये खड़े देखते हैं तब वह अपनी कार में बैठे नहीं रह सकते . मोदी ने ‘स्वराज्य’ पत्रिका को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं कोई शहंशाह या दंभी शासक नहीं जो लोगों की गर्मजोशी से अप्रभावित रहे. लोगों के बीच रहने से मुझे ताकत मिलती है.’’ प्रधानमंत्री रोडशो के दौरान उनकी निजी सुरक्षा के बारे में उनके शुभचिंतकों के मन में उत्पन्न आशंकाओं से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं यात्रा कर रहा होता हूं, मैं समाज के सभी आयु वर्ग और क्षेत्र के लोगों को सड़कों पर मेरा अभिनंदन और स्वागत करते देखता हूं. तब मैं अपनी कार में बैठा नहीं रह सकता, उनके स्नेह को नजरंदाज नहीं कर सकता. और इसलिये मैं बाहर आ जाता हूं और लोगों से जितना बात कर सकता हूं, करता हूं.’’ उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने हाल में प्रधानमंत्री की ...

मोदी सरकार का ऑफरः 25 साल तक मिलेगी मुफ्त बिजली, बस करना होगा ये एक काम

नई दिल्ली:   केंद्र सरकार की एक ऐसी स्‍कीम है, जिसमें आप महज 70 हजार रुपए खर्च कर 25 साल तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं. हर महीने आपके बि‍जली के भारी-भरकम बिल की टेंशन खत्‍म करने के लिए यह एक अच्‍छा ऑफर है. दरअसल, सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र सरकार का न्‍यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय रूफटॉप सोलर प्‍लांट पर 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया करा रहा है. बिना सब्सिडी के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर करीब 1 लाख रुपए का खर्च आता है. एक सोलर पैनल की कीमत तकरीबन एक लाख रुपए है. राज्यों के हिसाब से यह खर्च अलग होगा. सब्सिडी के बाद एक किलोवॉट का सोलर प्लांट मात्र 60 से 70 हजार रुपए में कहीं भी इन्स्टॉल करा सकते हैं. वहीं, कुछ राज्य इसके लिए अलग से अतिरिक्त सब्सिडी भी देते हैं. कहां से खरीदें सोलर पैनल सोलर पैनल खरीदने के लिए आप राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं. राज्यों के प्रमुख शहरों में कार्यालय बनाए गए हैं.   हर शहर में प्राइवेट डीलर्स के पास भी सोलर पैनल उपलब्ध हैं. अथॉरिटी से लोन लेने के लिए पहले संपर्क करना होगा. सब्सिडी के लिए फॉर्म भी अथॉरिटी कार्यालय से ही ...

आर्थिक विकास दर को 10 प्रतिशत तक पहुंचाना चुनौती : PM मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सामने अब चुनौती विकास दर को दहाई अंक तक पहुंचाने की है, जिसके लिए 'कई और महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे.' मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में  नीति आयोग  की संचालन परिषद की चौथी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत 7.7 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है और 'अब चुनौती इसे दहाई अंक में ले जाने की है.' न्यू इंडिया का सपना देशवासियों का संकल्प उन्होंने कहा कि 2022 तक न्यू इंडिया का सपना हमारे देश के लोगों का एक संकल्प है. मोदी ने इसी संदर्भ में रविवार को बैठक के एजेंडा में शामिल मुद्दों का जिक्र किया . इसमें किसानों की आय को दोगुना करना, विकास की आस में बैठे जिलों का विकास, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, पोषण मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का उल्लेख किया. इससे पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया. सत्र का संचालन गृह मंत्री राजनाथ सिंह न...

भाजपा सांसद का टिकट तय करेगी जनता, पीएम मोदी पूछेंगे आप अपने नेता से कितने खुश?

नई दिल्ली :  2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए संपर्क फॉर समर्थन जैसे अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर दी है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर सांसद और विधायक के कामकाज का हिसाब किताब खुद रख रहे हैं. इसके लिए वह जनता से खुद उसके क्षेत्र के प्रतिनिधि के बारे में पूछ रहे हैं. यानी अब जनता खुद अपने क्षेत्र के सांसदों और विधायको का भविष्य करेगी. 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गई है. इसके लिए पीएम मोदी सीधे जुड़ गए हैं. इसके लिए उन्होंने नमो एप का सहारा लिया है. इस एप के जरिये पीएम मोदी Constituency के हिसाब से लोगों से फीडबैक मांग रहे हैं. कोई भी अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक का फीडबैक इस एप के जरिए पीएम तक पहुंचा सकता है. इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य और लोकसभा विधानसभा में सबसे पॉपुलर बीजेपी नेता की जानकारी भी मांगी है. 2019 लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में पीएम के इस सर्वे की बड़ी भूमिका होगी. इसके अलावा पीएम मोदी सरकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली पर भी जनता से फीडबैक ले रहे हैं. इसी नमो एप पर पीएम मोदी ने 26 म...

तरक्की के रास्ते आज फिर चीन को पछाड़कर नंबर 1 बनेगा भारत?

भारत एक बार फिर चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे तेज भागने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रही है. जहां केन्द्र सरकार ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान 6.9 से 7.7 फीसदी रखा है वहीं चीन को इस तिमाही में 6.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है. गुरुवार को भारत सरकार जनवरी-मार्च तिमाही के आंकड़े जारी करने जा रही है. आर्थिक जानकारों का दावा है कि आलोच्य तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था को मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर और उपभोक्ता खर्च में फायदा हुआ है. इसके चलते संभवना तेज है कि केन्द्र सरकार अपने अनुमान पर खरा उतरते हुए चीन को एक बार फिर ग्रोथ में पछाड़ने का आंकड़ा जारी कर दे. वहीं इस हफ्ते के शुरुआत में केन्द्र सरकार के आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग ने दावा किया था कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जीडीपी ग्रोथ 7.3 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है. राइटर ने एक पोल के जरिए भी दावा किया है कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.3 फीसदी रहेगी. गौरतलब है कि ग्रोथ का यह स्तर जुलाई-सितंबर 2016 तिमाही के बाद उच्चतम स्तर है जब अगली तिमाह...