Skip to main content

सर्वे: 2019 में BJP बहुमत से रहेगी दूर, फिर भी PM बनेंगे नरेंद्र मोदी








नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा इलेक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ओपिनियन पोल भी आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, ओपिनियन पोल में बीजेपी-NDA गठजोड़ को सीटों का नुकसान दिखाया गया है. लेकिन, फिर भी 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने के आसार है. इंडिया टूडे के सर्वे मडू ऑफ द नेशन में सामने आया है कि बीजेपी को 2019 में सीटों का नुकसान होगा. लेकिन, एनडीए दोबारा सत्ता में आएगी. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 2014 की 282 सीटों के मुकाबले 245 सीटें ही मिलेंगी. लेकिन, नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से देश को ग्रोथ और निवेश के लिहाज से फायदा पहुंचेगा.

विधानसभा चुनाव में होगा नुकसान
इससे पहले ABP न्यूज-सी वोटर के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि BJP आगामी तीन राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हारेगी. हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर एक बार फिर से NDA के पक्ष में रहेगा. इससे ग्रोथ, विकास और निवेश को बड़ा फायदा मिलेगा.

बाजार के लिए सकारात्मक होंगे चुनाव नतीजे
हमारी सहयोगी वेबसाइट जी बिजनेस (अंग्रेजी) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की सत्ता में वापसी का असर आर्थिक विकास और बाजारों पर भी दिखेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना बाजार के लिए भी सकारात्मक होगा. पिछले कई महीनों में कई विशेषज्ञों और शोध एजेंसियों ने ऐसी ही भविष्यवाणी की है. अगर 2019 के नतीजे विपरित रहते हैं तो इसका असर भी विपरित ही होगा.



CISCO के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ जॉन चैंबर्स के मुताबिक, अगर पीएम मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आते तो 'प्रभावशाली विकास और समावेशी विकास' को झटका लगेगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान चैंबर्स ने कहा कि भारत के पास दुनिया में सबसे मजबूत ग्रोथ वाला देश बनने का मौका है. अगर पीएम मोदी को दोबारा नहीं चुना गया तो यह जोखिम भरा होगा.

नरेंद्र मोदी, मोदी सरकार, Investors, Growth, Sensex, BJP, 2019 Loksabha Elections

सेंसेक्स पहुंचेगा 44000 के पार
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनली ने भी हाल ही में अनुमान लगाया है कि अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे अच्छे रहते हैं और मजबूत सरकार बनती है तो सेंसेक्स 44000 के स्तर को छू सकता है. बाजार अभी से लोकसभा चुनाव के नतीजों को मजबूती से देख रहा है. एक अनुमान के मुताबिक, FY19 में कमाई की वृद्धि में 29 फीसदी की तेजी देखने को मिलेगी. वहीं, FY20 में यह ग्रोथ 20 फीसदी को छू सकती है.

BJP बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी
मॉर्गन स्टेनली ने अपने वीकएंड नोट में कहा कि अगर यह अनुमान सही हैं, तो पीएम मोदी को ही बीजेपी को बहुमत के करीब ले जाना होगा. कम से कम बीजेपी को ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा जहां वह अपने अप्रत्याशित सहयोगियों के सामने कमजोर न पड़े. इससे बीजेपी देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकलेगी.

पहले जताया था कमजोर सरकार का अनुमान
हालांकि, इससे पहले मॉर्गन स्टेनली ने 2019 में कमजोर सरकार बनने का अनुमान लगाया था. मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि आसार ऐसे हैं कि भारत में गठजोड़ वाली कमजोर सरकार बनेगी. हालांकि, अगर कोई पार्टी 260 सीटें जीतती है तो यह बहुमत होगा. ऐसे में निवेशक थोड़े सतर्क हो सकते हैं. वह अपने निवेश की गति को भी धीमा कर सकते हैं. रिपोर्ट में एक और इशारा किया गया, अगर कोई पार्टी 260 से कम और 220 से ज्यादा सीटें जीतती है तो यह कमजोर बहुमत होगा.

नरेंद्र मोदी, मोदी सरकार, Investors, Growth, Sensex, BJP, 2019 Loksabha Elections

मोदी की लोकप्रियता का मिलेगा फायदा?
एक ताजा ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत और बहुमत से कम के बीच सीटें मिलेंगी. हालांकि, कोई भी एक फैक्टर स्थितियों को पलट सकता है. अभी तक के ज्यादातर सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी को ही सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया गया है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जब लोग वोट देने पहुंचेंगे तो मोदी की लोकप्रियता के दम पर बीजेपी पूर्ण बहुमत के करीब पहुंच सकती है. हालांकि, लोकसभा चुनाव में अभी थोड़ा वक्त है और देश का मूड एक दिन में बदल  सकता है.









Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...