Skip to main content

Posts

Showing posts with the label national disaster

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राजस्थान के लोगों ने बढ़ाया हाथ

जोधपुर :  केरल में भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़  और भूस्खलन ने राज्य में हाहाकार मचा रखा है. आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. हजारों मकान बाढ़ के पानी में समा गए हैं और सड़कें धस गई हैं. चारों ओर केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है. केरल के लोगों का दर्द राजस्थान के लोग भी समझ रहे हैं और वहां के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. बड़ों से लेकर छोटो तक हर कोई  केरल की आपदा को देखकर चिंतित दिख रहा है . सोमवार को जैसलमेर के युवा केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए. युवाओ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संकल्प लेकर शहर के मुख्य बाजार में घूमकर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इक्कठा की. लोगो का भी बाढ़ पीड़ितों के लिए अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है. हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है. युवाओ ने बड़े व्यापारियों, जनप्रतिनिधियो से भी  अपील की है की वह भी आगे बढ़ कर बाढ़ पीड़ितों  की मदद करें. युवाओ का कहना है की पूरा भारत हमारा परिवार है. यदि परिवार का सदस्य दुखी है तो हमे मदद के लिए आगे आना चहिए, ये पैसा इक्कठा करके जिला कलेक्टर को दिया जाएगा, जो केरला बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए इसे भेजेंगे. वहीं अ...

त्रासदी क्या होती है, राष्ट्रीय आपदा घोषित होने पर क्या-क्या मिलती हैं सहूलियतें

नई दिल्‍ली:  केरल बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. राज्‍य के 12 जिले इससे प्रभावित हैं. करीब ढाई लाख लोग बेघर हो गए हैं. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. राज्‍य को कुल 8 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि केरल की इस बाढ़ को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. आइए जानते हैं कि कब सरकार किसी विभीषिका को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करती है और इससे कितनी सहूलियतें बढ़ जाती हैं. इससे पहले भी कई राज्‍य बाढ़ की त्रास्‍दी झेल चुके हैं. तब भी ऐसी ही मांग उठी थी. 1999 में जब ओडिशा में चक्रवात से भारी तबाही हुई थी तब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 250 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी. इस सहायता राशि की मदद से राज्‍य आपदा से हुए नुकसान से निपट पाया. लेकिन इसे राष्‍ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया. इसके बाद 2013 में केदारनाथ और 2014 में जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ से तबाही को राष्‍ट्रीय आपदा का दर्जा दिया गया. क्‍या होती है राष्‍ट्रीय आपदा पहले की आपदाओं को आखिर क्‍यों राष्‍ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया. इसके...