नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कांग्रेस ने 1 सीट (जतारा विधानसभा सीट) लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ने बाद 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण के बाद एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने दिया. अब वे होशंगाबाद सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के अपराजेय योद्धा के तौर पर थी सरताज सिंह की पहचान भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सरताज सिंह ने शुक्रवार को नामांकन से पहले नर्मदा पूजन किया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय सेठानीघाट पर अपनी पत्नी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पूजा की. आपको बता दें कि 5 बार सांसद और दो बार मंत्री और विधायक रहे सरताज सिंह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.