Skip to main content

Posts

Showing posts with the label twitter

प्रेस दिवस पर ममता बनर्जी ने की पत्रकारों से अपील, ट्विटर पर लिखा खास मैसेज

ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर यह अपील की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं. कोलकाता :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई को बयां करे. ममता बनर्जी ने  राष्ट्रीय प्रेस दिवस  पर यह अपील की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं. मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और उसे हमेशा सच्चाई को सामने लाना चाहिए.’’ उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता को उद्धृत किया और कहा कि काश ये शब्द आपको प्रेरणा दें, 'जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो.' क्यों मनाया जाता है प्रेस दिवस राष्ट्रीय प्रेस दिवस 1966 से प्रति वर्ष मनाया जाता है. प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद् की कल्पना की थी. इसके तहत चार जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद् की स्थापना की गई जिसने 16 नंवबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू कि...

नफरत फैलाने वाले मैसेज पर लगाम लगाने में नाकाम रहा ट्विटर, कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्लीः सरकार ने ट्विटर को ऐसी आपत्तिजनक और अवैध सामग्री हटाने की दिशा में बेहद धीमी गति से काम करने के लिए सोमवार को फटकार लगाई जिससे हिंसा भड़काने एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उकसाने वाले घृणा सन्देश और अफवाहें फैलाने में कथित तौर पर मदद मिलती है. सरकार ने कहा कि यदि ट्विटर कानून लागू करने वाली एजेंसियों के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जाएगी. केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ट्विटर इंडिया के कानूनी,नीतिगत, विश्वास एवं सुरक्षा प्रमुख विजय गड़े और जन नीति की प्रमुख महिमा कौल को कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के आदेशों के तत्वरित निस्तारण के लिए चौबीस घंटे काम करने वाला तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए आयोजित बैठक में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिकारियों को बताया गया कि कुछ मामलों में ट्विटर आपत्तिजनक विषयवस्तु को हटाने अथवा ब्लॉक करने में बेहद धीमा रहा है.

विराट कोहली ने जब एक क्रिकेटप्रेमी को दी भारत छोड़ने की नसीहत तो ट्विटर पर हुए ट्रोल...

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय भले ही क्रिकेट से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिताने में व्‍यस्‍त हों लेकिन सोशल मीडिया (Social Media ) पर वे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. 5 नवंबर को जन्‍मदिन के मौके पर कोहली को दुनियाभर के प्रशंसकों और पूर्व/वर्तमान क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दीं. बहरहाल, टीम इंडिया (Team India) के कप्‍तान विराट अब एक अलग कारण से सुर्खियों में हैं. भारतीय टीम की बल्‍लेबाजी के बारे में 'नकारात्‍मक' राय पर एक क्रिकेटप्रेमी (A Cricket Lover) को विराट ने ऐसी सलाह दी है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है. विराट की इस क्रिकेटप्रेमी को दी गई सलाह पर क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग राय दी है. दरअसल विराट को भेजे गए संदेश में इस क्रिकेटप्रेमी ने कहा था, 'मैं इन भारतीयों की तुलना में इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों को देखना पसंद करता हूं.' विराट की बल्‍लेबाज के बारे में भी इस क्रिकेटप्रेमी की राय 'अलग' ही थी. उसने यह भी कहा था, 'क्षमता से बढ़ाकर आंका गया बल्‍लेबाज (ओवर रेटेड बैट्समैन). निजी तौर पर म...

दुनिया को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा- 'आ रहे हैं प्रतिबंध'

नई दिल्ली :  अमेरिका का दबदबा पूरी दुनिया पर चलता है, ये बात हर कोई जानता है. कुछ वक्त पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है, लेकिन बाकि देशों पर उसका दबदबा अब भी जारी है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है, जिसने दुनियाभर के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर शुक्रवार को ट्विटर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं, 5 नवंबर'. ट्रंप के ट्वीट से जाहिर है कि वह आगामी 2 दिनों में कुछ ऐसे प्रतिबंधों को लेकर फैसला सुनाने वाले है, जिसका दुनिया को काफी असर देखने को मिलेगा. View image on Twitter अब तक कई बड़े फैसले ले चुके हैं ट्रंप उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले काफी वक्त से कई सारे कठोर फैसले ले चुके हैं. कुछ वक्त पहले ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों से जुड़े मामले में सख्ती दिखाई थी. इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तैनात किए जाने वाले सैनिकों की...

इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के CEO

वॉशिंगटन :  अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप और सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने के रूस और अन्य देशों के प्रयासों की जांच के सिलसिले में ट्विटर के सीईओ और फेसबुक के सीओओ अगले सप्ताह सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए संसद में पेश होंगे. ट्विटर के सीईओ जैक डारसी और फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को बुधवार को सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष पेश होना है. गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लारी पेज को भी सुनवाई में बुलाया गया है. गूगल की ओर से इस मामले में पेशी के लिए एक निचले स्तर के अधिकारी को भेजे जाने की पेशकश संसद पहले हीठुकरा चुका है, हालांकि सर्च इंजन ने अभी तक बयान देने के लिए पेज को भेजने की पुष्टि नहीं की है. संसद की समिति 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान के संबंध में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रही है. डारसी बुधवार को ‘हाउस इनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी’ समक्ष अपना बयान देने वाले हैं.

Facebook सीईओ ने 12 साल में 9 बार बोला 'सॉरी', जानिए क्‍या है कारण

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्क का दुरुपयोग रोकने में नाकाम रहने पर यूरोपीय यूनियन के सांसदों से माफी मांगी है. जानिए क्‍या है बार-बार माफी मांगने का कारण नई दिल्‍ली:  फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग  ने सोशल नेटवर्क का दुरुपयोग रोकने में नाकाम रहने पर यूरोपीय यूनियन के सांसदों से माफी मांगी है. मामला 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर के डाटा लीक से जुड़ा है, जिसका इस्‍तेमाल कैंब्रिज एनालिटका ने अपने फायदे के लिए किया था. फेसबुक संस्‍थापक ने अब तक जितनी बार माफी मांगी है वह डाटा लीक से ही जुड़ी रही है. उन्‍होंने 12 साल में यह 9वीं माफी मांगी है. 1-सितंबर 2006 :  टि्वटर  लांच होने वाला था. उस दौरान फेसबुक 'न्‍यूज फीड' फीचर लेकर आया था. इस फीचर में यूजर के होम पेज पर स्‍टोरी लगातार अपडेट होती रहती हैं. फेसबुक के अस्तित्‍व में आने के दो साल के भीतर यूजरों ने इस फीचर को अपनी निजता में घुसपैठ कहा था. तब जुकरबर्ग ने माफी मांगी थी. 2-दिसंबर 2007 :  इसके बाद जुकरबर्ग को तब माफी मांगनी पड़ी जब यूजर को फेसबुक यह बताने लगा था कि उनके दोस्‍त ने क्‍या नया सामान खरीदा है. दरअसल जुकरबर्ग ने ...