नई दिल्ली : अमेरिका का दबदबा पूरी दुनिया पर चलता है, ये बात हर कोई जानता है. कुछ वक्त पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है, लेकिन बाकि देशों पर उसका दबदबा अब भी जारी है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है, जिसने दुनियाभर के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर
शुक्रवार को ट्विटर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं, 5 नवंबर'. ट्रंप के ट्वीट से जाहिर है कि वह आगामी 2 दिनों में कुछ ऐसे प्रतिबंधों को लेकर फैसला सुनाने वाले है, जिसका दुनिया को काफी असर देखने को मिलेगा.
जन्म लेने से नहीं मिलेगी नागरिकता- ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह उस संवैधानिक अधिकार को खत्म करना चाहते हैं, जिसके चलते अमेरिका में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को यहां की नागरिकता स्वत: मिल जाती है. ‘एक्सिओस ऑन एचबीओ’ पर एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उनका इरादा गैर नागरिकों और अनधिकृत प्रवासियों के बच्चों को मिलने वाली नागरिकता की गारंटी पर रोक लगाने की है. जन्म के साथ अमेरिकी नागरिकता की व्यवस्था 14वें संशोधन के मार्फत हुई है, जिसे गृह युद्ध के बाद गुलामी से मुक्त हुए अश्वेतों को अमेरिका की नागरिकता देने के उद्देश्य से मंजूरी दी गई थी. लेकिन अदालत में चुनौती मिलने के बाद इसका इस्तेमाल अमेरिकी धरती पर जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नागरिकता की गारंटी देने के लिए हुआ.

Comments
Post a Comment