Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रिलायंस जियो

Reliance Jio ने शुरू की नई सर्विस, केवल ऐसे यूजर्स को होगा फायदा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए फिर एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है. नई दिल्ली :  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने अपने यूजर्स के लिए फिर एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है. इस सुविधा को शुरू करने के साथ ही Jio भारत का पहला ऐसा 4G ऑपरेटर बन गया है जिसने भारत में VoLTE आधारित अंतरराष्‍ट्रीय रोमिंग सुविधा उपलब्‍ध कराई है. हाई स्‍पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे विदेशी पर्यटक इस सुविधा के शुरू होने के बाद विदेशी पर्यटक भी एचडी वॉयस और हाई स्‍पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे. जापान का KDDI पहला ऑपरेटर है जो Jio की VoLTE आधारित अंतरराष्‍ट्रीय रोमिंग सुविधा का लाभ उठा पाएगा. रिलायंस जियो के मार्क यार्कोस्‍की ने कहा कि Jio भारत आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों को बेहतरीन डाटा और वॉयस सर्विस उपलब्‍ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है. हम KDDI के ग्राहकों का भारत में Jio नेटवर्क पर पहले अंतरराष्‍ट्रीय VoLTE और HD रोमिं...

इस मामले में Jio ने फिर लहराया परचम, Airtel और वोडाफोन को बड़ा नुकसान

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल (Airtel), आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone) को नुकसान हुआ है. नई दिल्ली :  मुकेश अंबानी की कंपनी  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों  भारती एयरटेल (Airtel) ,  आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone)  को नुकसान हुआ है. दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा की तरफ से जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था. कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है. यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है. एयरटेल के 23.58 लाख ग्राहक कम हुए हालांकि, दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़ें जारी नहीं किए हैं. उसमें बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह संगठन के सदस्य नही...

JIO बोनांजा : रिलायंस दे रही 199 रुपए में सबसे ज्‍यादा सुविधाएं, जानिए कितना है बेहतर

रिलायंस जियो (Jio) का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है. नई दिल्‍ली :   रिलायंस जियो (Jio)  का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है. अन्‍य  टेलि‍कॉम कंपनियां  भी इसके मुकाबले कई अच्‍छे प्‍लान लॉन्‍च कर रही हैं लेकिन ग्राहक रिलायंस के पोस्‍टपेड ऑफर में ज्‍यादा दिलचस्‍पी ले रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट ऐसा दावा है. इसमें 25 जीबी डेटा के साथ मुफ्त कॉलिंग और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा है. ISD के लिए कोई सिक्‍योरिटी डिपॉजिट नहीं लिया जा रहा है. यह पहले से एक्टिवेटेड है. साथ ही इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा भी बिना सिक्‍योरिटी डिपॉजिट के दी जा रही है. क्‍या है अंतरराष्‍ट्रीय कॉल रेट अगर आप जियो से अमेरिका और कनाडा कॉल करते हैं तो सिर्फ 50 पैसे/ मिनट खर्च आएगा. वहीं बांग्‍लादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्‍यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन कॉल करने के लिए यह दर दो रुपए प्रति मिनट होगी. हॉन्‍गकॉन्‍ग, इंडोनेशिया, मलेशिया और तुर्की कॉल करने पर 3 रुपए/मिनट लगेंगे. आस्‍ट्रेलिया, बहरीन, पाकिस्‍तान, थाईलैंड कॉल करने पर 4 रुपए/मिनट लगेंगे. 15 मई को शुरू हुआ था प्‍लान यह प्लान ग्राहकों के लिए 15 मई से श...

रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका इन कंपनियों का लगा

नई दिल्ली:  एक जमाना था जब मोबाइल फोन पर सिर्फ कॉल सुनने के लिए 15-16 रुपये प्रति मिनट चुकाना होता था. आज समय है असीमिति कॉल करने और सुनने का. समय के साथ बदलते दूरसंचार तकनीक और बाजार में कई टेलीकॉम ऑपरेटर के आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा से कॉल दरों में गिरावट आना शुरू हुआ. हाल में जब रिलायंस जियो बाजार में सबसे सस्ती कॉल दरों के साथ आई तो पहले से मौजूद ऑपरेटरों को मजबूर होकर टैरिफ के दाम घटाने पड़े. यहां तक कि देश की सबसे पड़ी टेलीकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल को भी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा. बीते एक साल में जियो ने मानो सस्ते टैरिफ की जंग छेड़ दी हो, जिसका नुकसान छोटी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे पहले हुआ. कुछ कंपनियां या बंद हो गईं या किसी कंपनी के साथ उनका विलय-अधिग्रहण हो गया. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका वोडाफोन-आइडिया सेलुलर को लगा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने वर्ष 2017 के जून में खत्म तिमाही से वित्तीय नतीजे घोषित करने शुरू किया है, तब से यह वोडाफोन-आइडिया सेलुलर के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी में सात प्रतिशत की बढ़...

Jio के मुकाबले BSNL लाई 699 रुपए में धमाकेदार ऑफर, 5 गुना अधिक डाटा मिलेगा

नई दिल्‍ली:   रिलायंस जियो गीगा फाइबर  के मुकाबले  BSNL  ने अपना 699 रुपए वाला प्‍लान रिवाइज कर दिया है. यह प्‍लान चेन्‍नई सर्किल में चल रहा है. जियो फाइबर के आने के पहले इसमें संशोधन यह हुआ है कि कंपनी 700 जीबी डेटा उपलब्‍ध कराएगी यानि डाटा लिमिट में 5 गुना की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही स्‍पीड भी बढ़ाई गई है. बीएसएनएल ग्राहकों को 20 Mbps डाटा मिलेगा. कंपनी 695 रुपए और 799 रुपए में ब्रॉडबैंड प्‍लान भी ऑफर कर रही है. क्‍या है रिलायंस जियो का प्‍लान उधर, रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2018 से शुरू हो चुके हैं. दिवाली के आसपास इस सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है. जियो गीगा फाइबर की शुरुआत उन शहरों से होगी, जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए होंगे. जियो गीगा फाइबर एक साथ देश के 1100 शहरों में शुरू होगी. प्रीव्यू ऑफर में क्या-क्‍या मिलेगा कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गीगा फाइबर के प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. इसमें हर महीने यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा. खास बात यह है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के...

जियो फोन वालों के लिए सबसे बड़ी खबर, दूर हो जाएंगे सारे Confusion

नई दिल्ली:  रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में जियोफोन-2 को लेकर बड़ा ऐलानकिया गया था. इसमें सबसे खास बात थी कि जियोफोन-2 को पुराने फोन के बदले लिया जा सकेगा और इसके लिए महज 501 रुपए चुकाने होंगे. लेकिन, कन्फ्यूजन यही था कि मौजूदा #JioPhone नहीं, बल्कि कोई भी मौजूदा फीचर फोन चाहे वो किसी भी कंपनी का हो, उसे बदलकर नया जियोफोन-2 लिया जा सकता है. वहीं, मौजूदा जियो फोन यूजर्स के लिए भी यह खबर है कि उनके पुराने जियो फोन बेकार नहीं होंगे. बल्कि उन्हें नए जियोफोन-2 के सभी फीचर्स उनके पुराने हैंडसेट पर ही मिलेंगे. पुराने फोन में भी वॉट्सऐप, फेसबुक एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान ऐलान किया गया था कि नए जियोफोन-2 के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप की सुविधा मिलेगी. लेकिन, पुराने यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. पुराने जियो फोन पर भी नए फीचर्स मिलेंगे. मतलब यह कि पुराने जियो फोन पर यूजर्स वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का फायदा उठा सकेंगे. पुराने यूजर्स को फोन खुद 15 अगस्त के बाद अपडेट हो जाएगा. जिसके बाद वह इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन अगर आप जियो फोन यूजर्स नही...