Skip to main content

Jio के मुकाबले BSNL लाई 699 रुपए में धमाकेदार ऑफर, 5 गुना अधिक डाटा मिलेगा

नई दिल्‍ली: रिलायंस जियो गीगा फाइबर के मुकाबले BSNL ने अपना 699 रुपए वाला प्‍लान रिवाइज कर दिया है. यह प्‍लान चेन्‍नई सर्किल में चल रहा है. जियो फाइबर के आने के पहले इसमें संशोधन यह हुआ है कि कंपनी 700 जीबी डेटा उपलब्‍ध कराएगी यानि डाटा लिमिट में 5 गुना की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही स्‍पीड भी बढ़ाई गई है. बीएसएनएल ग्राहकों को 20 Mbps डाटा मिलेगा. कंपनी 695 रुपए और 799 रुपए में ब्रॉडबैंड प्‍लान भी ऑफर कर रही है.

क्‍या है रिलायंस जियो का प्‍लान
उधर, रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2018 से शुरू हो चुके हैं. दिवाली के आसपास इस सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है. जियो गीगा फाइबर की शुरुआत उन शहरों से होगी, जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए होंगे. जियो गीगा फाइबर एक साथ देश के 1100 शहरों में शुरू होगी.

प्रीव्यू ऑफर में क्या-क्‍या मिलेगा
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गीगा फाइबर के प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. इसमें हर महीने यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा. खास बात यह है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को एडिशनल डाटा भी दिया जाएगा. यह एडिशनल डाटा भी मुफ्त में उपलब्ध होगा. इसमें यूजर के अकाउंट में 40 जीबी डाटा जोड़ा जाएगा. इसे डाटा टॉप-अप के जरिए जोड़ा जा सकेगा.

1.1 TB डाटा मिलेगा मुफ्त
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद टॉप-अप से 40 जीबी डाटा मिलेगा. लेकिन, अगर इसके बाद भी यूजर को डाटा चाहिए होगा तो वह टॉप-अप के जरिए एक महीने में ही 25 बार डाटा जोड़ सकता है. जियो फिलहाल मॉडल की टेस्टिंग कर रही है. कुल मिलाकर एक सीमित अवधि में 1.1 टीबी डाटा मुफ्त मिलेगा. प्रिव्यू ऑफर की पुष्टि अभी तक कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...