Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अंतरिक्षयान सोयुज

अंतरिक्ष स्टेशन में यान से हो रहा था रिसाव, वैज्ञानिकों ने ऐसे किया मरम्मत

केप कैनावरल:  पृथ्वी के निकटवर्ती कक्षा में स्थापित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़े रूसी अंतरिक्षयान में हुए एक छोटे से छेद को भरने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुवार को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस छेद की वजह से आईएसएस से हवा का रिसाव अंतरिक्ष में हो रहा था. अंतरिक्ष एजेंसी नासा और रूस के अंतरिक्ष अधिकारियों ने इस बात पर खास जोर दिया कि अब वहां मौजूद छह अंतरक्षियात्रियों को कोई खतरा नहीं है. इस रिसाव के बारे में बुधवार रात को पता चला जो संभवत: किसी बेहद छोटे कण के आकार के उल्का के टकराने की वजह से शुरू हुआ था. केबिन में दबाव में कुछ कमी आने के बाद इसके बारे में पता चल सका. सोयुज कैप्सूल (अंतरिक्षयान) में हुआ या यह छेद करीब दो मिलीमीटर का था. शुक्रवार को सुबह चालक दल के सदस्यों ने छेद पर पहले टेप लगाकर रिसाव को कम किया. बाद में दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों ने एक कपड़े पर सीलेंट डालकर छेद पर रखा जबकि उनके सहयोगियों ने जमीन पर मौजूद इंजीनियरों के लिए इसकी तस्वीरें उतारी. इस बीच यान नियंत्रकों ने कैबिन के दबाव पर नजर रखी और बेहतर स्थायी समाधान के लिए काम करते रहे. अधिकारियों ने बताया क...