Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तराखंड

क्‍या BJP छोड़ने वाली सांसद सावित्री बाई, मायावती के लिए खतरा बन सकती हैं?

नई दिल्‍ली:  यूपी के बहराइच से सांसद  सावित्री बाई फुले  ने छह दिसंबर को दलित अस्मिता के नारे के साथ बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से बीजेपी में बागी तेवर अपनाने वाली सावित्री बाई ने बीजेपी के छोड़ने का ऐलान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण ( पुण्‍यतिथि ) के दिन किया. उनकी घोषणा को इसके साथ ही यूपी की सियासत में एक नए दलित नेता के उभार के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि उन्‍होंने इस्‍तीफे के साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान को समाप्त करने की साजिश की जा रही है. दलित और पिछड़ा का आरक्षण बड़ी बारीकी से समाप्त किया जा रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले दिनों में एससी/एसटी मुद्दों और आरक्षण पर उनकी मुखर आवाज सुनने को मिलेगी. उनकी इस घोषणा का बीजेपी पर क्‍या असर पड़ेगा ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन यह तय है कि दलित राजनीति के नाम पर वह सीधेतौर पर बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनौती देंगी. पिछले लोकसभा चुनाव में वैसे भी बसपा का खाता नहीं खुला था. उसके बाद से ही यूपी की सियासत में नए दलित नेतृत्‍व की चर्चाएं बारंबार उभरती रही हैं. इस कड़ी में...

हनुमान जी दलित नहीं, अनुसूचित जनजाति से हैं : एसटी आयोग के अध्‍यक्ष का नया तर्क

नई दिल्ली/लखनऊ:   उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  बजरंगबली को दलित  बताए जाने के बाद बयानबाजी जारी है. सीएम योगी के बयान के बाद एसटी आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने भगवान को अनुसूचित जनजाति का बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उन्हें किस संदर्भ में दलित कहा है, उनकी परिभाषा को स्पष्ट नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि जनजाति समाज में हनुमान, गिद्ध सब गोत्र होते है. भगवान राम के साथ लड़ाई में जनजाति वर्ग के लोग उनके साथ थे. उन्होंने कहा कि हनुमान जी दलित नही हैं अनुसूचित जनजाति के हैं.   UttarPradesh.ORG News ✔ @WeUttarPradesh # लखनऊ : भगवान हनुमान जी पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष नन्द कुमार साय का बयान- अनुसूचित जनजाति में हनुमान गोत्र होता है। हनुमान जी दलित नही हैं अनुसूचित जनजाति के हैं. एक बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे नंद कुमार साय ने गुरुवार (29 नवंबर) को कहा कि जनजातियों में हनुमान एक गोत्र होता है. मसलन तिग्गा है. तिग्गा कुड़ुक में है. तिग्गा का मतलब बंदर होता है. हमारे यहां कुछ जनजातियों में साक्षात हनुमान भी गोत्र है, औ...

राम मंदिर जनता की मांग है इसलिए अध्यादेश लाने में कोई समस्या नहीं है: मुरली मनोहर जोशी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी साधू संतों के जमावड़े के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने फिर से मोर्चा संभला है. नई दिल्ली:   राम मंदिर  को लेकर राजनीति तेज हो चली है.  उत्तर प्रदेश  के अयोध्या में आगामी 25 अक्टूबर को होने वाली धर्मसभा की तैयारियां तेजी से चल रही है. विहिप के इस कार्यक्रम के लिए आरएसएस के साथ ही बीजेपी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच कानपुर से सांसद  मुरली मनोहर जोशी  ने भी राम मंदिर को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समाज की कई मांगें हैं, राम मंदिर भी उनमें से एक है. इसलिए समाज की इस समस्या को सुलझाने के लिए अगर अध्यादेश लाया जाए, तो इसमें कोई समस्या नहीं है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी साधू संतों के जमावड़े के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने फिर से मोर्चा संभल लिया है. आपको बता दें 24 नवंबर यानि शनिवार से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई है. शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और 25 नवंबर को वीएचपी की धर्मस...

26/11: फांसी के 6 साल बाद यूपी में 'जिंदा' हुआ कसाब, जारी हुआ निवास प्रमाण पत्र

मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. नई दिल्ली/औरैया:  उत्तर प्रदेश  के  औरैया  में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का मामले सामने आया है. मुंबई हमले 26/11 के दोषी  अजमल कसाब  को 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी, लेकिन उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के प्रशासन के रिकॉर्ड में कसाब अभी जिंदा है. उसके जिंदा होने के सबूत उसके निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने से सामने आया है. आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने का मामले ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए. मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर की जांच करने के बाद कसाब को जारी निवास प्रमाण-पत्र रद्द करने के साथ ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामले की जांच कर रहे एसडीएम प्रमेंद्र सिंह बिधूना ने बताया कि अजमल कसाब के नाम से एक निवास प्रमाण-पत्...

सहारनपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति, मासूम बच्ची की मौत

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश  के  सहारनपुर  जिले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के में शुक्रवार (16 नवंबर) की सुबह ट्रक के टक्कर मारने से दंपति व उनकी तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस के मुताबिक, गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बेरी जामा निवासी मुमताज (32) अपनी पत्नी रूबी (28) और तीन साल की बच्ची अलशफा के साथ गुरुवार (15 नवंबर) देर रात देवबंद के गांव रूकड़ी निकाह में शामिल होने गया था. शुक्रवार सुबह वह पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दंपति और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम ...

लखनऊ में रेल मंत्री पीयूष गोयल का हुआ विरोध, नारे लगाकर किया विरोध

पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अप्रेंटिस भर्ती की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेलकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. लखनऊ :  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेल कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अप्रेंटिस भर्ती की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेलकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. पीयूष गोयल नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के 70वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि आये थे. उन्होंने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता से विचार कर रही है. उन्होंने इसके साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) और अप्रेंटिस को लेकर दिक्कतों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों की प्राथमिकता में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे को अत्याधुनिक बनाना होना चाहिए. भाषण समाप्त होते ही अधिवेशन में मौजूद रेलकर्मी, विशेषकर अप्रेंटिस भड़क गये और उन्होंने रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी ...

श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में आज से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. नई दिल्‍ली/अयोध्‍या :  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में शु क्रवार सुबह 14 कोसी परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हो गई है. श्रीराम के जयघोष के साथ 14 कोसी परिक्रमा यात्रा अयोध्या के नए घाट से शुरू हुई. ये परिक्रमा शनिवार सुबह तक चलेगी जिसमें लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा अक्षय नवमी पर शुक्रवार सुबह 6:52 मिनट पर शुरू हुई है. 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. लाखों की तादाद में श्रद्धालु आने की संभावना के बीच एटीएस को भी तैनात किया गया है. कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. 24 घंटे चलने वाली यह 14 कोसी परिक्रमा सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई. वहीं पंचकोसी परिक्रमा एकादशी 18 नवबंर को दोपहर 10:26 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर को दोपहर 11:36 मिनट पर समाप्त होगी....

बदला लेने के लिए बेटे ने ही की थी मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान ये बात सामने आई कि हत्या के पीछे आरोपी नहीं बल्कि शिकायत करने वाला बेटा भगवान दास ही शामिल है, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया. झांसी:  उत्तर प्रदेश  की  झांसी  पुलिस ने बीती तीन नवम्बर को पत्थर से वार कर हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा कर उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बेटे ने ही मां की हत्या की और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सीपरी बाजार थानांतर्गत ग्राम पाड़री में बीती 3 नवम्बर को 75 वर्षीया राजकुमारी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी. मृतका के बेटे भगवान दास ने थाने में शिकायत करते हुए मनीराम कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, कमल कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. आरोपी बेटे भगवान दास ने बताया था कि रास्ते को लेकर एक नवम्बर को झांकर रखने को लेकर विवाद हो गया था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसकी मां राजकुमारी क...

हार्दिक पटेल बोले- '...मैं मानता हूं कि 125 करोड़ हिंदुस्‍तानियों का नाम राम रख देना चाहिए'

मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, किसानों का प्रश्न बड़ा है. लेकिन मौजूदा सरकार नाम बदलने और मूर्तियों के चक्कर में है. नई दिल्ली/संभल:  यूपी सरकार  द्वारा शहरों के नाम बदलने को लेकर सियासत जारी है. कभी  योगी सरकार  के अपने मंत्री तो कभी विपक्ष, यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, गुजरात के  पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल  ने कहा कि अगर सिर्फ शहरों के नाम बदलने से तरक्की हो सकती है या ये देश सोने की चिड़िया बन सकती है, तो कुछ और खास काम करने की जरूरत है. उन्होंने कि देश को सोने की चिड़िया बनाने के लिए सभी 125 करोड़ लोगों का नाम 'राम' रख देना चाहिए. मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, किसानों का प्रश्न बड़ा है. लेकिन मौजूदा सरकार नाम बदलने और मूर्तियों के चक्कर में है. उत्तर प्रदेश के सम्भल में कल्कि महोत्सव के दौरान उन्होंने ये बातें पत्रकारों से कहीं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है. उत्तर प्...

इकबाल अंसारी बोले, 'डरे हैं मुसलमान, 25 से पहले नहीं बढ़ी सुरक्षा तो छोड़ देंगे अयोध्या'

उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. नई दिल्ली/अयोध्या:  अयोध्या  में  राम मंदिर  को लेकर बढ़ी हलचल और आगामी 25 नवंबर को  शिवसेना  और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की होने वाली धर्मसभा से पहले अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शिवसेना और विहिप के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने कहा कि साल 1992 में उनके घर जला दिए गए थे और ये तब हुआ जब वो विवादित स्थल पर नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1992 की घटना के बाद अयोध्या में रहने वाले हिंदू मुस्लिन दोनों ही भीड़ से डरे हुए है. उन्होंने कहा कि असुरक्षा को देखते हुए अयोध्या से पलायन का मन करता है. सुरक्षा की मांग करते हुए अंसारी ने कहा, 'अगर अयोध्या में भीड़ बढ़ रही है तो हमारी और मुसलमानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए. अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी निजी सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी है...

DGP ओपी सिंह बोले- 'अयोध्या ही नहीं पूरे UP में पूरी तरह से सुरक्षित है अल्पसंख्यक'

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अयोध्या ही नहीं पूरे प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ. यह हमारी विश्वसनीयता का परिचायक है. लखनऊ:  उत्तर प्रदेश  के  पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह  ने बुधवार (14 नवंबर) को कहा कि केवल  अयोध्या  में ही नहीं बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक पूरी तरह से सुरक्षित हैं और राज्य में पिछले डेढ़ साल में सांप्रदायिक हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि केवल अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है. राज्य में पिछले डेढ़ साल में सांप्रदायिक हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है. अगर कही कोई सांप्रदायिक तनाव की घटना हुई भी है तो उसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है. उनका ध्यान बाबरी मस्जिद राम जन्म भूमि मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के उस कथित बयान की ओर ध्यान दिलाया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुस्लिम अयोध्या में अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं . इस पर डीजीपी ने कहा कि मुझे नहीं मालूम उन्होंने क्या कहा है, मैंने वह वीडियों भी नहीं देखा है. मुझे ताज्जुब है कि कोई ऐसा कह रहा है. जो ...

बंदरों ने मां की गोद से छीनने की कोशिश में 12 दिन के मासूम को नोंच लिया, हुई मौत

आदमखोर बन्दरों ने रुनकता कस्बे के कचहरा चौक मोहल्ला निवासी योगेश की सारी खुशियां छीन ली. शोभित चतुर्वेदी, आगराः  ताजनगरी आगरा का एक कस्बा ऐसा भी है जहां इंसानों से ज्यादा आबादी बन्दरों की हो गई है. यहां के बन्दर भी आम बन्दर न होकर आदमखोर बंदर हैं और बीती रात मां की गोद से छीनकर 12 दिन के मासूम की हत्या कर उस परिवार का इकलौता चिराग बुझा चुके हैं. स्थानीय लोग इसका कारण कीठम बर्ड सेंचुवरी में स्थित वाइल्ड लाइफ संस्था को मानते हैं और उनका कहना है कि इनके द्वारा रेस्क्यू किए गए जानवरों को आस-पास के जंगलों में छोड़ने से ऐसा हो रहा है. सोमवार रात को आदमखोर बन्दरों ने रुनकता कस्बे के कचहरा चौक मोहल्ला निवासी योगेश की सारी खुशियां छीन ली. आदमखोर बन्दरों ने उसके घर मे घुसकर उसकी पत्नी के हाथ से उसका 12 दिन का बच्चा छीनने की कोशिश की और जब पत्नी ने बच्चे को नही छोड़ा तो उसका सर नोच कर ले गए. योगेश का कहना है कि जो उसके साथ हुआ है वो किसी के साथ ना हो और प्रशाशन उनकी मदद करे. यहां औलाद खोने का गम सिर्फ योगेश को हुआ है पर पूरा कस्बा बन्दरों के आतंक से परेशान है. यहां हर दूसरे घर मे बन्दरों के द्व...

आखिरकार 'फैजाबाद' का नाम बदलकर हुआ 'अयोध्या', योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

हर मंगलवार को होने वाली यूपी कैबिनेट की बैठक में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. नई दिल्ली/लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मंगलवार को सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई. हर मंगलवार को होने वाली  यूपी कैबिनेट की बैठक  में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. बैठक में योगी सरकार ने इलाहाबाद और फैजाबाद जिलों का नाम बदलने के बाद अब इन मंडलों के नाम में भी बदलाव कर​ दिया है. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट से वित्त विहीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार योजना को सहमति मिल गई है. अब हर साल ये पुरस्कार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसम्बर को दिए जाएंगे. प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल 18 लोगों को ये पुरस्कार मिलेगा. इनमें से प्रत्येक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा योगी कैबिनेट ने मक्का की कीमत को 1700 र...

फि‍र आया फतवा, लाल रंग के खत पर तारीख लिखी तो निकाह माना जाएगा नाजायज

नई दिल्‍ली :  फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद से एक बार फिर अजीबो-गरीब फतवा जारी हुआ. इस फतवे में निकाह की तारीख लाल रंग के खत पर लिखने को नाजायज करार दिया है. साथ ही दुल्हन को मामा की गोद में उठा कर डोली में बैठाने की विदाई रस्म को भी गलत बताया गया है. दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग से एक युवक ने लिखित में तीन सवाल किए थे. इसमें युवक ने निकाह की तारीख मे लाल स्याही, महिलाओं के पैरों में बीछुए और छल्ले पहनने के साथ दुल्हन की विदाई मामा के गोद में उठाकर डोली में बिठाने के बारे मे पूछा था. इसके जवाब में दारुल उलूम की खंडपीठ ने विचार विमर्श करते हुए ये फतवा जारी किया है. देवबंदी उलेमा मुफ्ती हय्यान कासमी ने बताया कि ये सभी रस्में गैर इस्लाम धर्म की हैं. इसलिए निकाह की तारीख लाल रंग के खत पर लिख कर भेजना गलत है. लाल रंग खतरे का प्रतीक माना जाता है, इसलिए निकाह जैसे पाक मौके पर लाल खत भेजना इस्लाम में नाजायज बताया गया है. वहीं दुल्हन को मामा की गोद में उठाकर डोली में बिठाना भी गैर इस्लामिक है, जिसके चलते मुसलमानों को गैर इस्लामिक रस्मों से बचना चाहिए. साथ ही महिलाओं के पैरों में बिछूए पहनन...

अनंत कुमार के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- 'उन्हें भूला नहीं जा सकता'

    नई दिल्ली:  केंद्रीय संसदीय और उवर्रक मंत्री अनंत कुमार का रविवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया है. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे. उनको फेफड़ों का कैंसर और इंफेक्‍शन था. अंतिम दर्शन के लिए अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को आज बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. बीजेपी के फायरब्रांड नेता रहे अनंत कुमार के निधन से बीजेपी नेता शोक में हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री अनंत कुमार जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई. श्री अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय नेता थे. उनका जनता से गहरा जुड़ाव था.' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. श्री अनंत कुमार जी की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं शोकाकुल परिवार के प्रत...