Skip to main content

अनंत कुमार के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- 'उन्हें भूला नहीं जा सकता'










यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री अनंत कुमार जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई. श्री अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय नेता थे. उनका जनता से गहरा जुड़ाव था.'

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. श्री अनंत कुमार जी की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'

आपको बता दें कि अनंत कुमार कर्नाटक में बीजेपी के दिग्‍गज नेताओं में गिने जाते थे. कर्नाटक में बीजेपी को स्‍थापित करने में उनका अहम योगदान माना जाता है. वह बेंगलुरू दक्षिण से छह बार लोकसभा सांसद रहे. अनंत कुमार बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद मई, 2014 में केंद्रीय रसायन और उवर्रक मंत्री बने. जुलाई, 2016 में मोदी सरकार में उनको संसदीय कार्यमंत्री भी बनाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सहयोगी और मित्र अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने कहा, ''वह विलक्षण नेता थे, जोकि काफी कम उम्र में ही सार्वजनिक जीवन में आए और बहुत परिश्रम एवं करुणा के साथ लोगों की सेवा की. अच्‍छे कार्यों की वजह से उनको हमेशा याद किया जाएगा.'' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्‍होंने अनंत कुमार की पत्‍नी डॉ तेजस्विनी से बातचीत की है और शोक संतप्‍त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. उन्‍होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...