Skip to main content

Posts

Showing posts with the label free wifi at railway station

ट्रेन में चलने वालों को Railway देगा बड़ी सुविधा, रेल मंत्री ने खुद किया ऐलान

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही  भारतीय रेलवे (Indian Railways)  की तरफ से यात्रियों जल्द ही एक और सुविधा देने की तैयारी कर रही है. इस सुविधा के तहत देश के सभी छह हजार रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगले छह से आठ महीने में वाई-फाई की सुविधा सभी स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल गूगल की मदद से यह सर्विस देश के 700 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है. सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त करने की योजना रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे स्मार्टर प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सरकार ने स्मार्ट रेलवे और स्मार्ट नेशन पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी को ध्यान में रखकर अगले छह से आठ महीने में हॉल्ट (छोटे स्टेशन) को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त कर दिया जाएगा. रेलवे को आधुनिक बनाने पर किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेल गाड़ियों के समय से चलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. हर दिन संचालित होती हैं 22 हजार ट्रेनें रेल नेटवर्क में हर दिन 22 हजार ट...