Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kerala relief fund

केरल में बाढ़: 4 साल की बच्‍ची के गुल्‍लक में 14,800 रुपये थे, राहत के लिए पैसे दान दिए

कोलकाता:  दक्षिण कोलकाता की चार वर्षीय एक बच्ची ने गुल्लक में बचाये अपने पैसे माकपा द्वारा बनाये गये  केरल  राहत कोष के लिए दे दिए. जाधवपुर की रहने वाली अपराजिता साहा को उसके जन्मदिन पर उपहारों में 14,800 रुपये मिले थे. ये रुपये उसने अपनी डांस कक्षाओं के लिए रिहर्सल करने के वास्ते एक सीडी प्लेयर खरीदने के लिए रखे थे. यह राशि उसने यहां राज्य पार्टी कार्यालय में माकपा नेता बिमान बोस को सौंप दी. टीवी चैनलों पर केरल का दृश्य देखे जाने के बाद उसने विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए राशि दान देने का निर्णय लिया. विदेश से चंदा स्‍वीकार नहीं करेगा भारत इस बीच भारत ने साफ कर दिया कि अपनी मौजूदा नीति के तहत बाढ़ प्रभावित केरल के लिए विदेशी सरकारों से वित्तीय सहायता स्वीकार नहीं करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार केरल में राहत और पुनर्वास की जरूरतों को घरेलू प्रयासों के जरिए पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. केरल में बाढ़ राहत अभियानों के लिए कई देशों ने मदद की घोषणा की है. एक ओर यूएई ने केरल को 700 करोड़ रुपये की पेशकश की है वहीं कतर ने 35 करोड़ रुपये और मालदीव ने 35 लाख रु...