अलगवावादियों, पत्थरबाजों और आतंकवादियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में महिला आतंकवादियों की भी मौजूदगी दर्ज की गई है. नई दिल्ली: सूत्रों से मिली एक अहम जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में अब महिला आतंकवादियों का भी खौफ गहराने लगा है. अलगवावादियों, पत्थरबाजों और आतंकवादियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में महिला आतंकवादियों की भी मौजूदगी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि देश की खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट के जरिए गृह मंत्रालय को आगाह किया गया है कि जम्मू-कश्मीर में ISIS समर्थक महिला समूह, दौलत-उल-इस्लाम, काम कर रहा है. शुक्रवार को सेना के साथ हुई मुठभेड़ में ISIS आतंकियों की मौत के बाद यह खबर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि कश्मीर में ISIS अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश करने में लगा है. घाटी के कुछ हिस्सों में फैला रही हैं आईएसआईएस की विचारधारा रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आतंकवादी संगठन से जुड़ी महिलाओं का एक समूह घाटी के कुछ हिस्सों में आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थन करने वाले भाषण देते हुए नजर आया है. जम्मू-कश्मीर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.