Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pakistan Ceasefire Violation

पाक की नापाक हरकत: फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में BSF के 3 अफसर और एक जवान शहीद

जम्मू:  पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर के सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चमलियाल पोस्ट पर हुई फायरिंग में बीएसएफ के तीन अफसर सहित एक जवान शहीद हो गए. इसके अलावा तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीती रात जम्मू कश्मीर के चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग कर दी. मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान ने छोटे आर्म्स और मोर्टार दागे. हमले में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट जतिंदर सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राम निवास, एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान शहीद हो गए. हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. उधर, 29 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की बातचीत में 2003 के संघर्ष विराम समझौते को लागू करने पर सहमति बनी थी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data...