नई दिल्ली: 'सवार लूं', 'मोह मोह के धागे' और 'बद्री की दुल्हनिया' जैसे सुपरहिट गाने गा चुकीं पॉपुलर सिंगर मोनाली ठाकुर आज (03 नवंबर) को अपना 33 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं. स्कूल-कॉलेज के सिंगिंग कॉम्पिटीशन में भाग लेने से लेकर 'इंडियन आइडल 2' तक का सफर तय किया. बंगाल की म्यूजिकल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली मोनाली के पिता भी संगीतकार हैं. कोलकाता की रहने वाली मोनाली के पिता शक्ति ठाकुर बंगाली सिंगर हैं. उनकी बहन मेहुली भी प्लेबैक सिंगर हैं. मोनाली सिंगिंग के साथ-साथ एक ट्रेंड सालसा डांसर भी हैं. उनको भरतनाट्यम और हिपहॉप भी आता है. स्कूल-कॉलेज के सिंगिंग कॉम्पिटीशन में भाग ले-लेकर मोनाली ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में जगह बनाई. इसके बाद भी उनको मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा. इस गाने ने बनाया स्टार फेमस म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रबर्ती ने साल 2008 में बॉलीवुड फिल्म 'रेस' के 'ख्वाब देखे...' और 'जरा-जरा टच मी' गानों के लिए मोनाली को मौका दिया. इन गानों के सुपरहिट होने के बाद सिंगर मोनाली की किस्मत रातों-रात चमक गई. इसके लिए ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.