Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एस्ट्रोनॉमी विभाग

27 जुलाई को लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

नई दिल्ली :   सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को लग रहा है.  27 जुलाई की रात 11.54 मिनट पर शुरू होने वाला यह चंद्र ग्रहण 3.49 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण बेशक से आधी रात को लगेगा, लेकिन सूतक काल की शुरुआत दोपहर 2.54 मिनट पर ही हो जाएगी. इस दौरान 'ब्लड मून' भी दिखाई देगा. 27 जुलाई को गुरुपूर्णिमा भी है, इसलिए इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है. ज्योतिष के मुताबिक, इस बार चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है. इस बार ग्रहण का असर शनि और चंद्रमा दोनों पर रहने वाला है. इन राशियों पर देखने को मिलेगा असर सदी के सबसे लम्बे पूर्ण चंदग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब एक घंटे 43 मिनट तक पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिपा दिखाई देगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों के लिए यह नकारात्मक असर लेकर भी आ सकता है. ज्योतिष के मुताबिक, मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर इसका असर शुभ होगा, वहीं, मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर अशुभ देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण और राशि के अनुसार ऐसे...