Skip to main content

Posts

Showing posts with the label petrol-diesel

18 पैसे/लीटर और सस्‍ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी आईं नीचे, जानें आज के रेट

शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 77.10 रुपये प्रति लीटर तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82.62 रुपये प्रति लीटर हो गईं. नई दिल्‍ली :   दिनोंदिन कम होती तेल की कीमतों से आम आदमी को बड़ी राहत मिल रही है.  पिछले करीब 1 महीने से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कटौती की जा रही है. शुक्रवार को भी दिल्‍ली समेत देश के अन्‍य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है. शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 18 पैसे प्रति लीटर घटकर 77.10 रुपये प्रति लीटर हो गईं. साथ ही डीजल के दामों में भी 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई. इसके बाद दिल्‍ली में डीजल का भाव 71.93 रुपये प्रति लीटर हो गए. दिल्‍ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों को राहत दी. शुक्रवार को आर्थिक राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई. इससे यहां पेट्रोल के दाम 82.62 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल 17 पैसे प्रति लीटर घटकर 75.36 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. वहीं गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम होकर 77.28 रुपये प्...

कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में जारी कटौती पर लग सकता है ब्रेक!, ये रही वजह

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना कम हो रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत मिली लेकिन इस राहत पर ब्रेक लग सकता है.     नई दिल्ली:  वैश्विक बाजार में  कच्चे तेल के दाम  में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद भारत में  पेट्रोल और डीजल की कीमतें  रोजाना कम हो रही हैं, जिससे वाहन चालक ही नहीं, आम उपभोक्ताओं को भी त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत मिली लेकिन सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल की आपूर्ति घटाने के फैसले के बाद दाम में वापस तेजी देखी जा रही है. अगर यह तेजी आगे भी जारी रहती है तो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. दिवाली के बाद लगातार पांचवें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जारी रही. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और मुंबई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई. वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे और मुंबई व चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर घट गया है.  इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम क्रमश: 77.56 रुपये, 79.49 रुपये, 83.07 रुपये और 80.56 रुपये प्रति लीटर ...

पेट्रोल और डीजल ने फिर दी लोगों को राहत, आज ये हैं कीमतें

    नई दिल्‍ली :  पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आम आदमी को राहत दे रही हैं. पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती जारी है. सोमवार को भी दिल्‍ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर कमी दर्ज की गई. इससे दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 77.56 रुपये प्रति लीटर हो गए. साथ ही दिल्‍ली में सोमवार को डीजल की कीमतें 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 72.31 रुपये प्रति लीटर हो गईं. वहीं मुंबई में भी सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई. इससे आर्थिक राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 83.07 रुपये प्रति लीटर हो गईं. साथ ही डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 75.76 रुपये प्रति लीटर हो गए. बता दें कि रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी. इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गए थे. वहीं डीजल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी होने के बाद रविवार को इसके रेट 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गए थे. वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी. इसक...

13वें दिन भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्‍ली में 80 रुपये/ली के नीचे आया पेट्रोल, जानें आज के रेट

नई दिल्‍ली:  पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही कमी से आम आ‍दमी को राहत मिल रही है. मंगलवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी दर्ज की गई है. मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर की कमी के साथ 80 रुपये प्रति लीटर के नीचे आ गए हैं. यहां पेट्रोल 79.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दामों में भी 7 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है. इससे दिल्‍ली में मंगलवार को डीजल की कीमतें 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गईं. वहीं मुंबई के लोगों को भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने राहत दी. यहां मंगलवार को पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद 85.04 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल के रेट भी यहां 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. इसके बाद यहां डीजल की कीमतें 77.32 रुपये प्रति लीटर हो गईं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 13वीं बार कटौती की गई है. इन दिनों में दिल्‍ली में पेट्रोल 3.28 रुपये प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है. वहीं इसी दौरान डीजल के दामों में करीब 1.89 रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है. फाइल फोटो सोमवार को दिल्‍ली ...

1-1 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, जानिए आज का भाव और पूरे महीने का हाल

नई दिल्ली:  पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार रिकॉर्ड हाई को छू रही हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. मोदी सरकार ने जून महीने में पेट्रोल-डीजल के दीर्घकालिक समाधान की बात कही थी, लेकिन अभी तक आम आदमी को कोई राहत नहीं दी गई. अगस्त के महीने में पेट्रोल-डीजल 1-1 रुपए महंगा हो चुके हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली और कई अन्य शहरों में डीजल के दाम अब तक के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हुई है. दिल्ली में 69.61 रुपए प्रति लीटर डीजल दिल्ली में मंगलवार को डीजल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ डीजल की कीमत 69.61 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है. दिल्ली में इससे पहले 29 मई को डीजल की कीमत 69.31 रुपए प्रति लीटर के हाई लेवल पर पहुंच गई थी. पिछले 14 दिन में पेट्रोल में 91 पैसे की तेजी देखी गई है, जबकि डीजल की कीमत 79 पैसे बढ़ी है. पेट्रोल भी हुआ महंगा मंगलवार को दिल्ली...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 85 रुपये से ऊपर पहुंचा रेट

नई दिल्ली :  पेट्रोल और डीजल के दिन पर दिन बढ़ते दामों से आम जनता को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (OMCs) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में चारों मेट्रो सिटी में इजाफा कर दिया. इससे पहले रविवार को भी तेल की कीमतों में तेजी आई थी. सोमवार को पेट्रोल के रेट बढ़कर 85 रुपये के स्तर को पार गए. वहीं डीजल के रेट 73.74 रुपये के लेवल पर पहुंच गए. ये दोनों ही भाव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के हैं. दिल्ली में पेट्रोल का रेट 77.91 रुपये सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 77.91 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 85.33 रुपये, कोलकाता में 80.84 रुपये और चेन्नई में 80.94 रुपये हो गया. इन कीमतों में पेट्रोल पर 19.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.33 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी शामिल है. इसी तरह सोमवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल के दाम 69.46 रुपये, मुंबई में 73.74 रुपये, कोलकाता में 72.31 रुपये और चेन्नई में 73.38 रुपये प्रति लीटर रहे. चारों मेट्रो सिटी में सोमवार को पेट्रोल के रेट शहर दाम प्रति लीटर नई दिल्ली 77.91 कोलकाता 80.84 मुंबई 85.33 चेन्नई 80.94 चारों मेट्रो सिटी में स...

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा 28% GST, VAT भी चुकाना होगा! सरकार ले सकती है फैसला

नई दिल्ली:   पेट्रोल-डीजल  को GST में लाने की तैयारी तेज हो गई है. हालांकि, GST में आने पर भी राज्यों में VAT खत्म नहीं होगा. बल्कि जीएसटी से अलग वैट भी वसूला जाएगा. हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर लेना है. अगर ऐसा संभव हुआ तो पेट्रोल और डीजल पर GST और राज्यों के वैट का कॉम्बिनेशन टैक्स लग सकता है. सरकारी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, GST रिजिम में दोनों ऑटो फ्यूल पर टैक्स लगाने की तैयारी हो रही है. GST के दायरे में आने पर अधिकतम दर 28 फीसदी टैक्स लगेगा. मौजूद टैक्स के बराबर होंगे टैक्स इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो दोनों फ्यूल पर सबसे ज्यादा 28 फीसदी जीएसटी रेट और राज्यों के लोकल सेल्स टैक्स या वैट लग सकता है. सबसे ज्यादा जीएसटी रेट (28%) के साथ ही वैट मौजूदा टैक्स के बराबर ही होगा. इसमें केंद्र की एक्साइस ड्यूटी और राज्यों का वैट शामिल होगा. इनपुट टैक्स क्रेडिट पर लेना होगा फैसला अधिकारी के मुताबिक, अगर दोनों फ्यूल को GST के दायरे में लाया जाता है तो केंद्र को 20000 करोड़ रुपए ...

पेट्रोल-डीजल भी होगा मेड इन चाइना, कीमतें कम करने के लिए मोदी सरकार ने निकाला जबरदस्‍त फाॅॅर्मूला

नई दिल्‍ली:  तेल की ऊंची कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत तेल उत्‍पादक देशों के प्रमुख संगठन  OPEC (आर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज)  से क्रूड ऑयल न खरीदने का मन बना रहा है. उसने अमेरिका और चीन से क्रूड ऑयल खरीदने के लिए बातचीत करना शुरू कर दिया है. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को ओपेक सदस्‍य देशों के राजदूतों से मुलाकात में दो टूक कहा कि अगर वे क्रूड ऑयल की कीमतों को लेकर सतर्क नहीं हुए तो भारत उनसे कच्‍चा तेल नहीं खरीदने पर विचार कर सकता है. मंत्री का इशारा क्रूड ऑयल कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की ओर है. मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि ओपेक देश  क्रूड ऑयल  का उत्‍पादन घटाकर कीमतें ऊंची करने की रणनीति अपना रहे हैं. भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देश ओपेक से भारी मात्रा में क्रूड ऑयल खरीदते हैं. साथ ही एलपीजी और एलएनजी का भी आयात करता है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Dharmendra Pradhan  ✔ @dpradhanbjp India has a strong engagement with members of OPEC cou...

1 रुपए 65 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल पर 1 रुपए 21 पैसे की कटौती

क्रूड की कीमतों में गिरावट के फायदा घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 18 पैसे की कटौती की गई. नई दिल्ली:   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है. रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 18 पैसे की कटौती की गई. क्रूड की कीमतों में गिरावट के फायदा घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. बीते 12 दिन में पेट्रोल 1 रुपए 65 पैसे और डीजल 1 रुपए 21 पैसे सस्ता हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76 रुपए 78 पैसे और डीजल 68 रुपए 10 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई हैं. वहीं, गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा हैं, जहां पेट्रोल 84 रुपए 61 पैसे और डीजल 72 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर है. शनिवार को हुई थी बड़ी कटौती शनिवार को भी पेट्रोल के दाम में 42 पैसे और डीजल में 32 पैसे की कटौती की गई थी. यह अब तक की सबसे ज्यादा कटौती रही. आपको बता दें पिछले एक महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 4 रुपए और डीजल पर करीब 3.50 रुपए का इजाफा किया था. कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतो...