Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Yogi Adityanath

राजस्थान की जंग में क्या वसुंधरा के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे 'महंत' योगी आदित्यनाथ?

बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. जयपुर:  राजस्थान विधानसभा चुनाव  के लिए चुनाव आयोग की ओर से रणभेरी बजाने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. बीजेपी के सामने जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की सत्ता बचाए रखने की चुनौती है तो कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस राज्य की सत्ता हथियाने की कोशिश में जुटी है. पिछले एक महीने से सचिन पायलट, अशोक गहलोत और राहुल गांधी की तिकड़ी मिलकर कांग्रेस के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं. वहीं बीजेपी के प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया संभाल रही हैं. बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. आइए समझते हैं क्यों होंगी योगी की ताबड़तोड़ रैलियां ...

आखिरकार 'फैजाबाद' का नाम बदलकर हुआ 'अयोध्या', योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

हर मंगलवार को होने वाली यूपी कैबिनेट की बैठक में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. नई दिल्ली/लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मंगलवार को सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई. हर मंगलवार को होने वाली  यूपी कैबिनेट की बैठक  में इस बार नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है. बैठक में योगी सरकार ने इलाहाबाद और फैजाबाद जिलों का नाम बदलने के बाद अब इन मंडलों के नाम में भी बदलाव कर​ दिया है. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट से वित्त विहीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार योजना को सहमति मिल गई है. अब हर साल ये पुरस्कार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसम्बर को दिए जाएंगे. प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल 18 लोगों को ये पुरस्कार मिलेगा. इनमें से प्रत्येक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा योगी कैबिनेट ने मक्का की कीमत को 1700 र...

LIVE: कल BJP मुख्यालय लाया जाएगा अनंत कुमार का पार्थिव शरीर, शाम को होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली:  कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बेंगुलरू में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली. अनंत कुमार के निधन के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के सभी नेता काफी दु:खी हैं. विपक्ष के नेताओं ने भी उनके परिवार के प्रति इस शोक की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की है. जानकारी के मुताबिक, कल (मंगलवार) सुबह 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बेंगुलरू स्थित उनके निवास स्थान पर रहेगा. यहां से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा और कल (मंगलवार) शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वरिष्ठ नेता के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> 59 वर्षीय अनंत कुमार बीती रात कैंसर की बीमारी से निधन हो गया. अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर र...

अनंत कुमार के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- 'उन्हें भूला नहीं जा सकता'

    नई दिल्ली:  केंद्रीय संसदीय और उवर्रक मंत्री अनंत कुमार का रविवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया है. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे. उनको फेफड़ों का कैंसर और इंफेक्‍शन था. अंतिम दर्शन के लिए अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को आज बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. बीजेपी के फायरब्रांड नेता रहे अनंत कुमार के निधन से बीजेपी नेता शोक में हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री अनंत कुमार जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई. श्री अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय नेता थे. उनका जनता से गहरा जुड़ाव था.' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. श्री अनंत कुमार जी की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं शोकाकुल परिवार के प्रत...

राम मंदिर पर CM योगी के बयान पर संत नाराज, कहा- '2019 की सत्ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं'

लखनऊ : अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है. अयोध्‍या के संतों ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रामलला सत्‍ता देते भी हैं और सत्‍ता छीनते भी हैं. 2019 में सत्‍ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं है. दरअसल शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण से संबंधित सवाल के जवाब में कहा था कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा. उसे कोई टाल नहीं सकता. नियति ने जो तय किया है, वह होकर ही रहेगा. गिरगिट की तरह रूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा रविवार को अयोध्‍या के संतों ने मुख्‍यमंत्री के इसी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. श्री रामलला के मुख्‍य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने इस पर कहा कि दो सांसदों से लेकर सत्ता तक बीजेपी को भगवान राम ने भेजा. यही नेता सत्ता में रहने के बाद अयोध्या आकर भाषा बदल लेते हैं. उन्‍होंने कहा कि गिरगिट के समान भाषा और स्वरूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा है. आचार्य सतेंद्र दास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि आपके घोषणा पत्र में राम मंदिर था, उसका क...

संत कबीर की मजार पर CM योगी ने टोपी पहनने से किया इनकार

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने संत कबीर की समाधि स्थल पर टोपी पहनने से इनकार कर दिया. दरअसल, गुरुवार (28 जून) को वाराणसी के नजदीक मगहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं. उनके इस दौरे से पहले सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. सीएम योगी इस दौरान संत कबीर की समाधि स्थल के पास भी पहुंचे. यहां एक खादिम ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की, जिसे उन्होंने इनकार कर दिया. सीएम ने हाथा बढ़ाते हुए खादिम को ऐसा करने से रोक दिया. मुख्यमंत्री योगी को टोपी की पेशकश करने वाले खादिम ने बताया कि सीएम ने उनसे कहा कि वह टोपी नहीं पहनते हैं. इसके बाद उन्होंने टोपी हटा ली. मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोपी पहनने से इनकार कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मगहर दौरे का पूरा शेड्यूल - उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित सूफी संत कबीर साहब के 620वें प्राकट्य उत्सव पर 28 जून को पीएम नरेंद्र मोदी मगहर में कबीर की निर्वाण स्थली पहुंचेंगे. - पीएम मोदी गुरुवार को 24 करोड़ की लागत से बनने वाले कबीर दास मगहर एकेडमी की आधारशिला रखेंगे. इसकी स्थापना ...

बंगले को लेकर बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें, राज्यपाल ने CM को लिखा पत्र 'उचित जांच हो'

नई दिल्ली/लखनऊ:  सरकारी आवास खाली करने के दौरान की गई तोड़फोड़  अखिलेश यादव  को भारी पड़ सकती है. अखिलेश यादव ने सरकारी बगंले को जिस हालत में छोड़ा, वो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब  राज्यपाल राम नाईक  ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  को पत्र लिखकर मामले को गंभीर बताया है. पत्र में राज्यपाल ने लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को जो बंगला आवंटित किया जाता है. वो राज्य संपत्ति के कोटे में आता है और उसका रख-रखाव जनता के दिए जाने वाले टैक्स के पैसों से होता है. राज्यपाल ने योगी सरकार से इस मामले में नियम के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही है. अधिकारियों को बुलाकर ली जानकारी राज्यपाल ने राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामले की जानकारी भी ली. अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित आवासों की वीडियोग्राफी कराई गई है. पत्र में क्या लिखा है  पत्र में कहा गया, 'ये एक नितान्त अनुचित और गम्भीर मामला है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित किये गये शासकीय आवास राज्य सम्पत्ति के कोटे में आते हैं, जिनका निर्माण व रख-रखाव सामान्य नागरिकों द...