Skip to main content

राम मंदिर पर CM योगी के बयान पर संत नाराज, कहा- '2019 की सत्ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं'








लखनऊ : अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है. अयोध्‍या के संतों ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रामलला सत्‍ता देते भी हैं और सत्‍ता छीनते भी हैं. 2019 में सत्‍ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं है.

दरअसल शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण से संबंधित सवाल के जवाब में कहा था कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा. उसे कोई टाल नहीं सकता. नियति ने जो तय किया है, वह होकर ही रहेगा.

गिरगिट की तरह रूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा
रविवार को अयोध्‍या के संतों ने मुख्‍यमंत्री के इसी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. श्री रामलला के मुख्‍य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने इस पर कहा कि दो सांसदों से लेकर सत्ता तक बीजेपी को भगवान राम ने भेजा. यही नेता सत्ता में रहने के बाद अयोध्या आकर भाषा बदल लेते हैं. उन्‍होंने कहा कि गिरगिट के समान भाषा और स्वरूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा है.

आचार्य सतेंद्र दास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि आपके घोषणा पत्र में राम मंदिर था, उसका क्‍या होगा. रामलला सत्‍ता भी देते हैं और सत्‍ता छीन भी लेते हैं. 2019 की सत्‍ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं है.

राम मंदिर निर्माण कराना पीएम-सीएम का कर्तव्‍य
अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान अनुचित है. भगवान राम की कृपा से बीजेपी सत्ता में आई. यह नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का कर्तव्य है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करें. केंद्र और राज्य सरकार को गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक अक्टूबर से आमरण अनशन करेंगे.

पक्षकार ने योगी का किया समर्थन
वहीं दूसरी ओर अयोध्या बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बयान का समर्थन किया. उन्‍होंने कहा कि लोग अनहोनी वाले काम को अल्लाह और भगवान पर छोड़ते हैं. अयोध्‍या का मामला अदालत में है. फैसला अदालत को करना है. अल्लाह और भगवान चाहेंगे तब फैसला हो जाएगा. चाहे मंदिर बने या मस्जिद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कहा ठीक कहा. वह संत हैं, उन्हें भगवान पर विश्वास है.

सब तरह से तैयार : महंत कमलनयन
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य महंत कमलनयन दास ने भी सीएम योगी के बयान का समर्थन किया है. महंत कमलनयन दास का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के मन में राम जन्मभूमि को लेकर पीड़ा बहुत है. वह चाहते हैं कि राम मंदिर बने. संत समाज आश्‍वस्‍त है कि अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट फैसला देगा. अक्टूबर तक फैसला नहीं आया तो संत महात्मा हिन्दू समाज सब तरह से राम मंदिर के लिए तैयार है.

अक्टूबर के बाद राम मंदिर को लेकर कुछ भी घोषणा हो सकती है. राम मंदिर का चुनाव से मतलब नहीं है. 2019 चुनाव से पहले ही राम मंदिर निर्माण की घोषणा हो सकती है. महंत कमलनयन दास श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उतरिधिकारी भी है.









Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...