नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सरिता बिहार से चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पर दो चोरों ने उसी रेस्त्रां में चोरी को अंजाम दिया, जहां वह रोजाना बिरयानी खाते थे. उन्हें यहां की बिरयानी इतनी पसंद थी, कि उन्हें लगता था कि रेस्त्रां के मालिक की रोजाना की कमाई काफी ज्यादा होगी. इसलिए उन्होंने वहां पर चोरी करने की ठानी वहां उन्हें कैश तो नहीं मिला, लेकिन वह लेपटॉप ले उड़े, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया. ये मामला दिल्ली के सरिता विहार का है. पुलिस के अनुसार दो बदमाश यहां एक छोटे से रेस्त्रां पर बिरयानी खाने आते थे. इन दोनों आरोपियों की पहचान राजू सिंह (19) और बॉबी राजू उर्फ छोटू बंगाली (22) के रूप में हुई. छोटू और राजू को यहां के एक रेस्त्रां की बिरयानी बहुत पसंद थी. उन्हें लगता था कि रेस्त्रां मालिक की रोजाना की कमाई अच्छी होती होगी. इसी कारण दोनों ने वहां चोरी करने की सोची. इसके बाद उन्होंने इसकी योजना बनाई. सोमवार की रात उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. दोनों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में न आएं, इसके लिए उन्होंने अपने चेहरों को...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.