Skip to main content

Posts

Showing posts with the label security forces

कश्मीर में 21 टॉप आतंकियों की 'हिट लिस्ट' तैयार, एक-एक को चुन-चुनकर मारेंगे सुरक्षाबल!

नई दिल्‍ली :  कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज हो गया है. शुक्रवार को दक्षिणी कश्‍मीर के नौशेरा गांव में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ जम्‍मू एंड कश्‍मीर (आईएसजेके) के चीफ दाऊद अहम सलाफी और उसके तीन साथी आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षाबलों की 'हिट लिस्‍ट' में 21 टॉप टेरेरिस्‍ट हैं. यह मुठभेड़ सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने से छह दिन पहले हुई. जानकारी के अनुसार, दाऊद जिसे सलाफी और बुरहान के नाम से भी जाना जाता था वह आईएसआईएस का जम्‍मू-कश्‍मीर प्रमुख था. वह पुलिसकर्मियों पर कई आतंकियों हमलों, हथियार छीनने, पत्‍थरबाजी के मामलों में भी शामिल था. राज्‍य में राज्‍यपाल शासन लगने के बाद यह एनकाउंटर सुरक्षाबलों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार , सुरक्षाबल सूत्रों के मुताबिक, 21 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनमें 11 हिजबुल मुजाहिद्दी, सात लश्‍कर-ए-तैयबा, दो जैश-ए-मोहम्‍मद और एक अनसर गजवत उल-हिंद (एजीएच) के आतंकी शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, "अभी सुरक्षाबलों का ...

ISIS का चोला पहने कश्‍मीरी युवकों का आतंकी कर रहे 'बलि के बकरे' की तरह इस्‍तेमाल

नई दिल्‍ली:   ISIS  का चोला पहनकर  जम्‍मू और कश्‍मीर  में आतंक का पर‍चम लहराने निकले चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों में कोई भी ऐसा नहीं था, जो ISIS का गढ़ कहे जाने वाले सीरिया या किसी दूसरे देश से आया हो. ये सभी आतंकी हम सब की तरह हमारी ही सरजमी के हिस्‍सा थे. अंतर बस इतना था कि कश्‍मीर की आजादी और धर्म के नाम पर इन सब को बरगला कर आतंक के रास्‍ते पर भेज दिया गया था. दरसअल, 'कश्‍मीर की आजादी' के शगूफे के साथ आतंक के रास्‍ते में कूदे ये नौजवान पाकिस्‍तान से आए आतंकियों के लिए बलि के बकरे से ज्‍यादा अहमियत नहीं रखते हैं. कश्‍मीर में एक बकरे (आतंक के रास्‍ते में कूदे नौजवान ) की बलि से पाकिस्‍तानी आतंकी को न केवल कई तरह से फायदा होता ही है, बल्कि कश्‍मीर में उनके द्वारा लगाई गई आग पहले से अधिक धधकने लगती है. यह भी पढ़ेें:  J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत कश्‍मीर की आग में अपने लड़ाकों को नहीं झोंकना चाहते पाक आतंकी सुरक्षाबल  से जुड़े एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी आत...

J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत

नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर  में राज्‍यपाल शासन लागू होते ही घाटी की हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है.  घाटी  की इस बदली हुई हवा की बानगी J&K में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देखने को मिली. दरसअल, बुधवार सुबह आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने घाटी के कुछ गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पहली बार सुरक्षाबलों के जवानों को न ही किसी तरह के विरोध का सामाना करना पड़ा और न ही किसी तरह की पत्‍थरबाजी झेलनी पड़ी. जवानों के अचंभे का उस वक्‍त कोई ठिकाना नहीं रहा, जब गांव वालों ने जवानों को सामने चाय और नाश्‍ते की पेशकश रख दी. जम्‍मू-कश्‍मीर में सालों से तैनात सुरक्षाबलों के सामने पहली बार ऐसा मौका आया था, जब‍ घाटी के गांव वाले बिना किसी डर के इतनी सहृदयता से उनके साथ पेश आए हों. यह भी देखें:  VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश! सुरक्षाबलों से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ  आतंकी  दक्षिण और उत्‍तरी कश्‍मीर के दो गांवों में छिपे हुए हैं. इंटेल...

विस्‍फोट की गूंज दिल्‍ली तक पहुंचाना चाहते थे आतंकी, CRPF ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम

नई दिल्‍ली:   जम्‍मू-कश्‍मीर  में लगातार हो रहे हमलों के बीच आतंकी संगठन अब घाटी में एक बड़े हमले की फिरांक में लगे हैं. आतंकी एक ऐसा धमाका करना चाहते हैं, जिसमें धमाका जम्‍मू-कश्‍मीर में हो और उसकी गूंज दिल्‍ली में सत्‍ता के गलियारे तक पहुंच सके. आतंकियों के इन नापाक इरादों में IED (इंप्रोवाइज्‍ड एक्‍सप्‍लोसिव डिवाइस) ब्‍लास्‍ट के जरिए सुरक्षाबलों के पूरे काफिले को उड़ाना भी शामिल है. आतंकियों ने बुधवार को अपने इस मंसूबों को पूरा करने के लिए एक षणयंत्र भी रचा. गनीमत रही कि आतंकियों के इस षणयंत्र के बाबत  CRPF  को समय रहते पता लग गया. जिसके बाद CRPF और J&K पुलिस की टीम को आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में ज्‍यादा देर नहीं लगी. सूत्रों की माने तो आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में CRPF अगर थोड़ा सा भी देर कर देती, आतंकी दर्जनों जवानों की जान लेने में सफल हो जाते. यह भी पढ़ें:  श्रीनगर में पलटी CRPF की गाड़ी, 19 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर आवंतीपुर रोड पर बिछाया था कई किलो विस्‍फोटक सुरक्षाबल के सूत्रों के अनुसार आतंकियों को पता है कि बाहू त्राल के आवंतिपुरा रोड से लगातार  सुरक्ष...