एपल ने बताया कि मैकबुक एयर का नया वर्जन 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है. न्यूयॉर्क: एपल ने अपने आईपैड प्रो, मैक मिनी और मैकबुक एयर के नए मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है. इस बार लॉन्च हुआ मैकबुक एयर का नया वर्जन रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम से बना है. इसके अलावा कंपनी ने मैक मिनी और एक आईपैड प्रो को भी उतारा है. ये सभी अपने पहले के वर्जन से महंगे हैं. बता दें कि दिवंगत स्टीव जॉब्स ने पहले मैकबुक एयर को लांच किया था. इसके करीब 10 साल बाद कंपनी में उनके उत्तराधिकारी बने टिम कुक ने मंगलवार को इस पीसी (पर्सनल कम्प्यूटर) का नया वर्जन लांच किया. यह पीसी पहले के 1.94 सेमी (0.75 इंच) की तुलना में महज 1.56 सेमी मोटा है. 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है मैकबुक एयर एपल ने बताया कि यह मॉडल 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है. यह बदलाव इसके कार्बन फुटप्रिंट में कटौती करता है. पिछले साल ही एपल ने यह घोषणा की थी कि उसका लक्ष्य अपने आईफोन के लिये एक सर्कुलर प्रोडक्शन सिस्टम बनाना है. घोषणा में यह कहा गया था कि इसक...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.