Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 14 कोसी परिक्रमा यात्रा

श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में आज से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. नई दिल्‍ली/अयोध्‍या :  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में शु क्रवार सुबह 14 कोसी परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हो गई है. श्रीराम के जयघोष के साथ 14 कोसी परिक्रमा यात्रा अयोध्या के नए घाट से शुरू हुई. ये परिक्रमा शनिवार सुबह तक चलेगी जिसमें लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा अक्षय नवमी पर शुक्रवार सुबह 6:52 मिनट पर शुरू हुई है. 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. लाखों की तादाद में श्रद्धालु आने की संभावना के बीच एटीएस को भी तैनात किया गया है. कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. 24 घंटे चलने वाली यह 14 कोसी परिक्रमा सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई. वहीं पंचकोसी परिक्रमा एकादशी 18 नवबंर को दोपहर 10:26 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर को दोपहर 11:36 मिनट पर समाप्त होगी....