Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Manish Sisodia

सिसोदिया का आरोप, 'मैं मॉस्को में करना चाहता था दिल्ली सरकार के कामों का बखान, PM मोदी ने रोका'

नई दिल्ली:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया  ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने उन्हें शिक्षा सुधारों पर व्याख्यान देने के लिए मॉस्को जाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि दिल्ली सरकार का काम किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचे. सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए यह भी कहा कि उनका अनुरोध पिछले 10 दिनों से प्रक्रिया में है. सिसोदिया ने कहा, 'मुझे विश्व शिक्षा सम्मेलन, मॉस्को में दिल्ली शिक्षा सुधार के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था. मुझे आज रात रवाना होना था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी. यह पिछले 10 दिनों से 'प्रक्रिया में' उलझा हुआ है.' उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के शिक्षा सुधारों को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस में कवरेज मिल रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते हैं कि यह अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंच पाए.' सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली भी भारत का हिस्सा है. अगर हमारे स्कूलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलती है, तो यह भारत के लिए गर्व का विषय है.' मालूम हो...

वाजपेयी का हालचाल जानने AIIMS पहुंचे केजरीवाल, नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जाना. आज केजरीवाल का जन्मदिन है और वह 50 साल के हो गए हैं. वाजपेयी के बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का अनुरोध किया है. केजरीवाल के साथ पहुंचे मनीष सिसोदिया सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी एम्स पहुंचे और वाजपेयी का हाल जाना. इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, अनुप्रिया पटेल भी एम्स पहुंचे. अटलजी का स्वास्थ्य जाकर दुख हुआः केजरीवाल केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘अटलजी के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ. मैं ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’’ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने और इस अवसर पर उनके आवास पर आने से बचने का अनुरोध किया है. 11 जून से एम्स में भर्ती हैं वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को ग...