Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ्य मंत्रालय

PM मोदी ने आयुष्मान भारत स्कीम की लांचिंग की तय कर दी डेडलाइन, मंत्रालय में छुट्टियां कैंसिल

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आयुष्मान भारत स्कीम की लांच करने की तारीख तय कर दी है. लांचिंग तारीख में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. पीएम मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की है. इसमें कोई लेटलतीफी न हो इसके लिए पीएम कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी है. इस बहुप्रतीक्षित योजना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अगस्त को इसकी समीक्षा बैठक भी बुलाई है. बताया जा रहा है कि पहली बार आयुष्मान भारत स्कीम को भी प्रधानमंत्री की प्रगति बैठक का हिस्सा बना लिया गया है. लांचिंग में देरी ना हो इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी 15 संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव को इस काम में लगा दिया है. अभी तक मुख्य रूप से इस योजना में सिर्फ नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन (एनएचपीएम) से जुड़े अधिकारी ही जुटे थे. आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इंदू भूषण ने बताया कि योजना को तय समय पर लांच करने के लिए छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं. इसके अलावा सुबह नौ से रा...