बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से रणभेरी बजाने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. बीजेपी के सामने जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की सत्ता बचाए रखने की चुनौती है तो कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस राज्य की सत्ता हथियाने की कोशिश में जुटी है. पिछले एक महीने से सचिन पायलट, अशोक गहलोत और राहुल गांधी की तिकड़ी मिलकर कांग्रेस के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं. वहीं बीजेपी के प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया संभाल रही हैं. बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. आइए समझते हैं क्यों होंगी योगी की ताबड़तोड़ रैलियां ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.