Skip to main content

Posts

Showing posts with the label DemonetisationRahul GandhiNarendra ModiEconomy

नोटबंदी के दो साल: राहुल बोले, भारत के इतिहास में कलंक के तौर पर देखा जाएगा '8 नवंबर'

नई दिल्ली:   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार का यह कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था जिससे प्रधानमंत्री के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ ने अपने कालेधन को सफेद करने का काम किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि नोटबंदी की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है और देश की जनता पूरा सच जानने तक चैन से नहीं बैठेगी. राहुल गांधी ने एक बयान में कहा,‘भारत के इतिहास में आठ नवंबर की तारीख को हमेशा कलंक के तौर पर देखा जाएगा. दो साल पहले आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश पर नोटबंदी का कहर बरपाया. उनकी एक घोषणा से भारत की 86 फीसदी मुद्रा चलन से बाहर हो गई जिससे हमारी अर्थव्यवस्था थम गई.’ 'नोटबंदी एक त्रासदी थी' उन्होंने दावा किया, ‘‘नोटबंदी एक त्रासदी थी. अतीत में भारत ने कई त्रासदियों का सामना किया है. कई बार हमारे बाहरी दुश्मनों ने हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. लेकिन हमारी त्रासदियों के इतिहास में नोटबंदी अपनी तरह की एक अलग त्रासदी है जिसे खुद से लाया गया. यह एक आत्मघात...