Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Silver prices

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, आज इतने रुपये टूटे दाम

कमजोर वैश्विक रुख और त्योहारी मांग कम होने के कारण सोने की कीमतों में पिछले दो दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है नई दिल्ली:  कमजोर वैश्विक रुख और त्योहारी मांग कम होने के कारण  सोने की कीमतों  में पिछले दो दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है.  दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना  बुधवार को 150 रुपये टूटकर 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट से भी पीली धातु पर दबाव रहा. वहीं, छिटपुट लिवाली समर्थन से चांदी हाजिर 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख से गिरावट रही. इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की कम मांग से भी कीमती धातुओं पर असर पड़ा. वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में बुधवार को सोना 0.08 प्रतिशत गिरकर 1,201.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं, चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 14.07 डॉलर प्रति औंस पर रही. दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपये गिरकर क्रमश: 31,900 रुपये और 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. मं...