Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 2 दिग्गज गेंदबाजों को दिया आराम

सिडनी :  ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और स्पिनर नाथन लियोन को आराम दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी-20 17 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेलेगी जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी. इन दोनों सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी टीम घोषित की. जिन अन्य खिलाड़ियों को आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है उनमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल और ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी शामिल हैं जबकि मार्कस स्टोइनिस और जेसन बेहरनडार्फ की टीम में वापसी हुई है.  मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखकर आराम दिया गया है. लैंगर ने कहा, ‘‘हम जानते थे यूएई के दौरे के बाद हमें स्वदेश में लंबे सत्र से गुजरना है तथा इसके बाद वर्ल्ड कप और एशेज खेलनी है, इसलिए हमें अपनी टी-20 टीम और आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के बीच सही संतुलन बनाना है. ’’ स्...