Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 2 दिग्गज गेंदबाजों को दिया आराम










जिन अन्य खिलाड़ियों को आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है उनमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल और ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी शामिल हैं जबकि मार्कस स्टोइनिस और जेसन बेहरनडार्फ की टीम में वापसी हुई है.  मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखकर आराम दिया गया है.

लैंगर ने कहा, ‘‘हम जानते थे यूएई के दौरे के बाद हमें स्वदेश में लंबे सत्र से गुजरना है तथा इसके बाद वर्ल्ड कप और एशेज खेलनी है, इसलिए हमें अपनी टी-20 टीम और आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के बीच सही संतुलन बनाना है. ’’



स्टोइनिस और बेहरनडार्फ की वापसी के बारे में लैंगर ने कहा, ‘‘मार्कस हाल में यूएई में टी-20 में नहीं खेल पाया क्योंकि उसने गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया था लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट है. जैसन बेहरनडार्फ ने भी पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद टीम में जगह बनायी है. ’’

निलंबित स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की सेवाओं के बिना ऑस्ट्रेलिया बुरे दौर से गुजर रहा है. वह पाकिस्तान से यूएई में टी-20 सीरीज हार गया था और इसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पर्थ में खेले गये पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था.

Image result for warner smith zee

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरनडार्फ, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमाट, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा.

भारत की टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, खलील अहमद.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...