Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Poha in breakfast

रोज सुबह एक प्लेट पोहा खाने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली :  स्वाद से भरपूर पोहे को नाश्ते में खाने से शायद ही कोई इनकार करे. स्वाद के साथ ही यह सेहत के लिए भी भी बहुत फायदेमंद है. इसका सेवन आपको फिट रखने के साथ ही वजन कम करने में भी मददगार होता है. इसमें कार्बोहाईड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन भी होते हैं. सुबह के समय लोग इसे इसलिए भी खाना पसंद करते हैं कि यह आसानी से पच जाता है. आगे पढ़िए पोहे का सेवन आपके शरीर के लिए किस प्रकार फायदेमंद रहता है. आयरन से भरपूर नियमित रूप से एक प्लेट पोहा खाने वाले व्यक्ति में आयरन की कमी नहीं होती और वह एनीमिया रोग से दूर रहता है. इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है. आयरन से शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलती है. मधुमेह रोगियों के लिए डायबिटीज रोगियों के लिए पोहे का सेवन काफी पुायदेमंद होता है. डायबिटीज वाले व्यक्ति के पोहा खाने से भूख कम लगती है और बीपी का लेवल सही रहता है. आपको बता दें कि एक प्लेट पोहा में 244 किलो कैलोरी पाई जाती है. पोषक तत्वों से भरपूर अक्सर घरों में पोहे को कई प्रकार की सब्जी मिलाकर तैयार किया जाता है. पोहे मे...