Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Punjab Police

अमृतसर आतंकी हमला : पंजाब पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की, सामने आया इटली का कनेक्शन

पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने यहां पत्रकारों को बताया कि आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है. उसे लोपोके (अमृतसर) थानांतर्गत ख्याला गांव से गिरफ्तार किया गया. उसे अदालत में पेश कर उसका रिमांड मांगा जाएगा. चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर के निरंकारी भवन में धार्मिक सभा पर ग्रेनेड फेंकने वाले कथित व्यक्ति को पकड़ने का शनिवार को दावा किया. यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है. गत रविवार को निरंकारी भवन में धार्मिक सभा पर फेंके गए ग्रेनेड से तीन लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने यहां पत्रकारों को बताया कि आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है. उसे लोपोके (अमृतसर) थानांतर्गत ख्याला गांव से गिरफ्तार किया गया. उसे अदालत में पेश कर उसका रिमांड मांगा जाएगा. उन्होंने बताया कि उसके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल, जिनमें से एक अमेरिका निर्मित है, चार मैगज़ीन और 25 कारतूस बरामद किए गए हैं. धार्मिक सभा पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने ग्रेनेड फेंका था, जिसमें एक उपदेशक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे. पुलिस ने इसे ‘आतंकी करतूत’ बताया था. उ...

पंजाब-जम्मू माधोपुर बॉर्डर पर इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए 4 संदिग्ध, तलाश जारी

बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. नई दिल्‍ली :  पंजाब- जम्‍मू सीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पंजाब-जम्मू माधोपुर सरहद पर चार संदिग्ध एक इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए हैं. बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. इस अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्कता से इन चारों संदिग्‍धों की तलाशी में जुट गई है. फिलहाल प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है इसम अभियान में खुफिया एजेंसियों की मदद ली जा रही है.