Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पी चिदंबरम

एयरसेल- मैक्सिस डील : कार्ति और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 26 नवंबर तक रोक

नई दिल्ली :   एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक अब 26 नवंबर तक बढ़ा दी है. इस दौरान चिदंबरम पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत पर सीबीआई आज जवाब दाखिल करेगी, जबकि ईडी इससे पहले जवाब दाखिल कर चुकी है. दरअसल, कोर्ट इस समय कार्ति और पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है और इस अग्रिम जमानत का ईडी और सीबीआई विरोध कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिंदबरम की विदेश जाने की इजाजत की मांग पर जल्द सुनवाई करने से इंकार किया. कार्ति के वकील ने चीफ जस्टिस से कल सुनवाई की मांग की थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इससे इंकार करते हुए कहा - 'कार्ति अभी देश में ही रहे. हमारे पास पहले से ही ज़्यादा केस है, कार्ति का विदेश जाना ऐसा भी मसला नहीं है कि उसे दूसरे केस पर वरीयता देकर जल्द सुना जाए'. कार्ति और पी चिदंबरम से पूछताछ करना चाहती है ED, CBI ईडी और सीबीआई का कहना है कि उसे जांच आगे बढ़ाने और आरोपियों से पूछताछ करने के लिए हिरासत चाहिए. ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाया जाए. इससे ...

एयरसेल-मैक्सिस मनी लांड्रिंग मामले में पी चिदंबरम से फिर पूछताछ

नई दिल्ली :  प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने एयरसेल-मैक्सिस मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री  पी चिदंबरम  से शुक्रवार को फिर पूछताछ की. अधिकारियों की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि चिदंबरम सुबह ईडी के दफ्तर पहुंचे. मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत उनके बयान को रिकार्ड किया गया. यह चौथा मौका है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ की गई. इससे पहले, उनसे 24 अगस्त को करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी. कार्ति चिदंबरम से ईडी ने दो बार पूछताछ की चिदंबरम  के बेटे कार्ति चिदंबरम से ईडी ने दो बार पूछताछ की है. सीबीआई ने जुलाई में इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था. ईडी अगले पखवाड़े इस संबंध में अभियोजन पत्र दायर कर सकता है. एयरसेल-मैक्सिस मामला विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (FIPB) द्वारा मैसर्स ग्लोबल कम्युनिकेशन होल्डिंग सर्विसेज लि. को एयरसेल में निवेश की मंजूरी से जुड़ा है. उच्चतम न्यायालय ने 12 मार्च को जांच एजेंसियों सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को एयरसेल-मैक्सिस मामले में कथित मनी लांड्रिंग समेत 2G स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में छह महीने में जांच पूरी करने को निर्देश द...

1984 के दंगों के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ना ठहराएं, तब वह बच्‍चे थे : चिदंबरम

नई दिल्‍ली :  कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की ओर से उठाए गए राफेल डील के मुद्दे पर उनका बचाव किया. चिदंबरम ने कहा 'मुझे लगता है कि राफेल मुद्दा सच में इतना गंभीर है कि इस पर सार्वजनिक बहस हो सकती है. इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए. इसीलिए कांग्रेस अध्‍यक्ष और पार्टी की ओर से यह मुद्दा उठाया जाता है.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI We think that the matter is serious enough that there should be a public debate & there should be a detailed inquiry. Which is why the Congress President & the party has raised it: Congress leader P Chidamabaram on Rafale deal 11:32 AM - Aug 25, 2018 पी चिदंबरम ने 1984 में हुए दंगों में कांग्रेस और राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराए जाने के मामलों पर भी सफाई दी. उन्‍होंने कहा '1984 में कांग्रेस की सरकार थी. उस वर्ष वाकई काफी खौफनाक घटना हुई, जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी संस...