असंध. गांव जयसिंहपुरा में निर्माणाधीन बाबा फतेह सिंह राजकीय कॉलेज में कमरों के निर्माण के दौरान लेंटर मिक्सचर मशीन सेट करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार बुरी तरह से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर मशीन को ऊंचाई पर चढ़ा रहे थे, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से मशीन नीचे की तरफ आ गई। इसी दौरान मशीन से अटैच लोहे की एंगल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट की बिजली के तार से टकरा गई। इससे मशीन में करंट आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी थाना प्रभारी संजीव मालिक ने बताया कि गांव जयसिंह पुर में राजकीय कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। बुधवार को पांच मजदूर आकाश निवासी वार्ड एक असंध, अमनदीप वासी वार्ड 6, रोहतास निवासी उपलाना, सुदामा व राजेश निवासी बिहार बिल्डिंग के पास लेंटर मिक्सचर मशीन को सेट कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वार्ड 1 निवासी 18 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य बुरी तरह से झुलस गए।
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.