Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Indian Army Major

आखिर क्यों किया एक मेजर ने दूसरे मेजर की पत्नी का मर्डर, पुलिस ने खोला राज

नई दिल्ली :  पश्चिमी दिल्ली में शनिवार को हुई मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में  दिल्ली पुलिस  ने सेना के ही एक अन्य मेजर  को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी मेजर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सेना के  मेजर निखिल हांडा  को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मेरठ में अपने समकक्ष अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी. बता दें कि शनिवार की शाम दिल्ली छावनी के बरार स्कवायर के पास महिला का शव पाया गया था. उसका गला रेता हुआ था. शुरूआत में पुलिस को सूचना दी गई कि महिला की दुर्घटना में मौत हो गई है. लेकिन बाद में जब उन लोगों ने शव का मुआयना किया तो पता चला कि उसका गला रेता हुआ था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के चेहरे को एक कार से कुचल दिया था, ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो सके. मृतका की पहचान  शैलजा द्विवेदी  के रूप में हुई थी. सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग महिला को उसके पति के आधिकारिक वाहन से एक चालक ने शनिवार की दोपहर आर्मी बेस हास्पिटल में छोड़ा था. बाद में, जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता ...