Skip to main content

आखिर क्यों किया एक मेजर ने दूसरे मेजर की पत्नी का मर्डर, पुलिस ने खोला राज

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में शनिवार को हुई मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सेना के ही एक अन्य मेजर  को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी मेजर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सेना के मेजर निखिल हांडा को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मेरठ में अपने समकक्ष अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी.

बता दें कि शनिवार की शाम दिल्ली छावनी के बरार स्कवायर के पास महिला का शव पाया गया था. उसका गला रेता हुआ था. शुरूआत में पुलिस को सूचना दी गई कि महिला की दुर्घटना में मौत हो गई है. लेकिन बाद में जब उन लोगों ने शव का मुआयना किया तो पता चला कि उसका गला रेता हुआ था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के चेहरे को एक कार से कुचल दिया था, ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो सके. मृतका की पहचान शैलजा द्विवेदी के रूप में हुई थी.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
महिला को उसके पति के आधिकारिक वाहन से एक चालक ने शनिवार की दोपहर आर्मी बेस हास्पिटल में छोड़ा था. बाद में, जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता चला कि वह अपनी फिजियोथेरेपी सत्र में भी शामिल नहीं हुई थी. पुलिस ने बताया कि शैलजा आखिरी बार आर्मी हॉस्पिटल आई थी, इसलिए घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाके के सीसीटीवी की पड़ताल की गई. शैजला को होंडा सिटी कार में जाते हुए देखा गया. पुलिस ने इस कार की पड़ताल की.









ANI @ANI







Accused has been brought to Delhi. He knew the victim since'15. During an argument he attacked her with a knife,threw her out of the car&ran over her: V Singh,DCP West on arrest of Indian Army's Nikhil Nanda who is accused of murdering wife of another Indian Army officer in Delhi













हत्यारे से थे करीबी संबंध
पुलिस ने बताया कि मृतका शैलजा द्विवेदी के पति मेजर अमित द्विवेदी ने सेना के ही एक मेजर पर हत्या का आरोप लगाया था. अमित द्विवेदी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो कई राज उजागर हुए. पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी वी. सिंह ने बताया कि आरोपी को दिल्ली लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शैलजा द्विवेदी को पिछले 15 सालों से जनता था.








ANI @ANI







Delhi: Indian Army Major Nikhil Handa was brought to Delhi after he was arrested in Meerut earlier today. Nanda is accused of murdering wife of Indian Army Major Amit Dwivedi ; Earlier visuals from Punjabi Bagh Police station









उसने बताया कि किसी मुद्दे पर उसका और शैलजा के बीच गाड़ी में ही विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में सर्जीकल ब्लेड से शैलजा का गला काट दिया. इसके बाद उसने सुनसान रास्ते पर शैलजा का शव डाल कर उस पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, ताकि पुलिस इसे एक दुर्घटना माने और वह बच जाए. आरोपी ने बताया कि शैलजा की हत्या करने के बाद वह सीधा मेरठ चला गया और वहां कैंट इलाके में पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था.

ग्रेटर नोएडा: एकतरफा प्यार में युवक ने किए ताबड़तोड़ वार, युवती तड़पती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, यह हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है. 2009 में शैलजा का विवाह अमित द्विवेदी के साथ हुआ था. शैलजा अमृतसर की रहने वाली थी और उसका झुकाव ग्लैमर की दुनिया की तरफ था. पिछले साल जुलाई में मिसेज इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर शैलजा की फोटो भी छपी थी. वह एक एनजीओ में भी काम कर चुकी थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...