Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jawaharlal Nehru

'जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है', जानें चाचा नेहरू के 10 अनमोल वचन

वाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति काफी प्रेम व लगाव भी था और उन्होंने जिंदगी में उनके लिए कई कल्याणकारी कार्य भी किए. नई दिल्ली:  देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के समय से भारतीय राजनीति के प्रमुख नेता  पंडित जवाहरलाल नेहरू  की आज (14 नवंबर) को जयंति है. प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ. आजादी के बाद साल 1964 तक उन्होंने देश की सेवा की. जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का रचयिता भी कहा जाता था. पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था. बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' के नाम से जानते थे. उनके जन्मदिन पर पूरे देश में  बाल दिवस  के रूप में मनाया जाता है. जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति काफी प्रेम व लगाव भी था और उन्होंने जिंदगी में उनके लिए कई कल्याणकारी कार्य भी किए. इसी को ध्यान में रखकर उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. इस वजह से लोग लोग उन्हें प्यार से चाचा नेहरू या चाचा जी कहकर भी बुलाते थे. जवाहरलाल नेहरू ने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगात...

मनमोहन सिंह ने PM मोदी को खत लिखकर कहा, 'पं‍डित नेहरू की स्‍मृति को मत मिटाइए'

नई दिल्‍ली:  पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़े नेहरू मेमोरियल म्‍यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) और तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स में सभी प्रधानमंत्रियों के म्‍यूजियम स्‍थापित करने के सरकार की योजना के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को खत लिखा है. इसमें डॉ मनमोहन सिंह ने सरकार की इस योजना पर सवालिया निशान उठाते हुए लिखा है कि एक एजेंडा के तहत एनएमएमएल और तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स की प्रकृति और चरित्र को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि पंडित नेहरू केवल कांग्रेस के नहीं नेता नहीं हैं बल्कि उनका ताल्‍लुक पूरे देश से है. इस कारण सरकार को उनकी स्‍मृतियों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. लिहाजा पंडित नेहरू की स्‍मृतियों से जुड़े तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए. द इंडियन एक्‍सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह ने यह खत पिछले सप्‍ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है. अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला इस खत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने लिखा है, '...