Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SP

MP चुनाव: अखिलेश ने कांग्रेस को 200 सीटें जीतने का बताया फॉर्मूला, लेकिन...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस यहां महागठबंधन बनाने में नाकाम साबित हुई है. 15 साल से सत्ता में जमी हुई बीजेपी को हटाने के लिए कांग्रेस अकेले ही मैदान में दमखम दिखा रही है. महागठबंधन नहीं बनने के पीछे राजनीति के जानकर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव  ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. साथ ही अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास 230 में से 200 सीटें जीतने का मौका था, लेकिन उसने गंवा दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रस्तावित गठबंधन में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को शामिल करने को तैयार नहीं थी, जिसके कारण हमारा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाया. अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं ...

मोदी को मात देने के लिए यूपी में अखिलेश जूनियर पार्टनर बनने को भी तैयार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को 2019 में मात देने के लिए सपा किसी भी सूरत में बसपा का साथ नहीं छोड़ना चाहती है. यही वजह है कि सपा यूपी में बसपा की जूनियर पार्टनर बनने को भी तैयार है. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती का दबाव काम आने लगा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के लिए वह त्याग को तैयार हैं और अगर उन्हें गठबंधन करने के लिए दो-चार सीटें कम पर भी समझौता करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे. बता दें कि मायावती ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के पहले साफ कर दिया था कि अगर उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. मायावती के इस बयान को राजनीतिक तौर पर एक बड़े बयान के तौर पर देखा जा रहा था, जिसमें उन्हें बड़ा पार्टनर मानने की एक जिद निहित थी. मैनपुरी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर गठबंधन के लिए मायावती के सामने अपने हथियार डाल दिए हैं और त्याग के नाम पर उन्होंने मायावती को बड़े पार्टनर के तौर पर मंजूर भी कर लिया है. अब देखना यह है अखिलेश यादव के लगभग जूनियर पार्टनर बनन...

क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos

1   /   11 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीती रात लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपना सरकारी बंगले की चाभी राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद शनिवार को मीडियाकर्मी बंगले के दाखिल हुए. अंदर के विजुअल बाहर आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बंगले के अंदर मीडियाकर्मियों को ले जाना अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश है. अखिलेश ने भी ट्वीट कर विपक्ष पर सवाल उठाए. जबकि दूसरा पक्ष  बंगले को 'खंडहर' बनाने और अखिलेश की "शाही जीवनशैली" के आरोप लगा रहा है. आजतक की टीम इस सरकारी बंगले के अंदर दाखिल हुई. आइए विजुअल में देखते हैं अखिलेश के जाने के बाद बंगला किस तरह दिख रहा है...   2   /   11 वैसे तो 2 जून को ही अख‍िलेश बंगला छोड़कर गेस्‍ट हाउस में श‍िफ्ट हो गए थे. इतने दिन से उनका सामान ट्रक और ट्रॉली में डालकर श‍िफ्ट किया जा रहा था. सबकुछ खाली होने के बाद सरकारी बंगले की तस्‍वीर पूरी बदल गई है. 3   /   11 बगलें की तमाम तरह से भव्य फिनिशिंग की गई थी. लेकिन खाली होने...