Skip to main content

क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos






1 / 11




सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीती रात लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपना सरकारी बंगले की चाभी राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद शनिवार को मीडियाकर्मी बंगले के दाखिल हुए. अंदर के विजुअल बाहर आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बंगले के अंदर मीडियाकर्मियों को ले जाना अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश है. अखिलेश ने भी ट्वीट कर विपक्ष पर सवाल उठाए. जबकि दूसरा पक्ष  बंगले को 'खंडहर' बनाने और अखिलेश की "शाही जीवनशैली" के आरोप लगा रहा है. आजतक की टीम इस सरकारी बंगले के अंदर दाखिल हुई. आइए विजुअल में देखते हैं अखिलेश के जाने के बाद बंगला किस तरह दिख रहा है...






 



  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    2 / 11




    वैसे तो 2 जून को ही अख‍िलेश बंगला छोड़कर गेस्‍ट हाउस में श‍िफ्ट हो गए थे. इतने दिन से उनका सामान ट्रक और ट्रॉली में डालकर श‍िफ्ट किया जा रहा था. सबकुछ खाली होने के बाद सरकारी बंगले की तस्‍वीर पूरी बदल गई है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    3 / 11




    बगलें की तमाम तरह से भव्य फिनिशिंग की गई थी. लेकिन खाली होने के बाद यह अलग तरह का दिख रहा है. फर्शें उखड़ी हुई हैं. बंगले में एक बैडमिंटन कोर्ट भी था. वो अब काफी उजाड़ दिख रहा है. फर्श और टाइल्‍स उखाड़ दिए गए हैं. लाइट्स, नेट का भीअता-पता नहीं है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    4 / 11




    सरकारी बंगले में जगह-जगह वायरिंग और लाइंटिंग उखाड़ दी गई है. कई जगह तो पावर स्‍वीच बोर्ड तक उखड़े नजर आए. बंगले में मौजूद जि‍म के सामान, एसी, किचन के सामान आदि को भी श‍िफ्ट कर दिया गया है. फोटो में आप फ्लोर की हालत देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अब ये किस तरह से है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    5 / 11




    अखिलेश को मिले सरकारी बंगले में कई कमरों की फ्लोरिंग खराब हालत में दिखी. जैसे किसी ने फर्श ही उखाड़ ली हो.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    6 / 11




    फर्श के साथ-साथ श‍िफ्टिंग में सिलिंग को भी नुकसान पहुंचा है. इसे तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    7 / 11




    कई कमरों की हालत काफी खराब दिखी. ये कमरे कहीं से भी पूर्व मुख्यमंत्री का आवास नजर नहीं आ रहा. ख़ास बात ये है कि कभी इस बंगले की फिनिशिंग चर्चाओं में थी. कहा गया कि इसे तैयार करने में करोड़ो रुपये खर्च किए गए थे. इसे सीएम रहते हुए खुद अखिलेश ने अपने नाम पर अलॉट करवाया था.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    8 / 11




    अख‍िलेश के घर में मौजूद सर्वर रूम/ कंट्रोल रूम की भी हालत खराब हो गई है. यहां काफी सारे तारों को यूं ही निकाल फेंक दिया गया है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    9 / 11




    इस तस्‍वीर में फर्श को नुकसान पहुंचाने के बाद लीपापोती साफ नजर अा रही है. बस सीमेंट डालकर इस जगह की मरम्‍मत कर दी गई है. बंगले में मौजूद स्‍वीमिंग पूल को भी सीमेंट डालकर भर दिया है.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    10 / 11




    इस बीच बीजेपी के प्रवक्‍ता राकेश त्र‍िपाठी ने अख‍िलेश पर आरोप लगाया है कि उनकी आलि‍शान जिंदगी का आज पूरी तरह से खुलासा हो गया है. अख‍िलेश अपने घर से एसी तक उखाड़ ले गए.









  • क्या सरकारी बंगले का फर्श तक उखाड़ ले गए अखिलेश? देखें Inside Photos


    11 / 11




    वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्‍ता सुनील ने अख‍िलेश का बचाव किया. उन्होंने पूर्व सीएम के बंगले में मीडिया को ले जाने पर सवाल किया. उन्होंने कहा, "ये अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश है. राज्‍य संपत्‍त‍ि विभाग बताए कि बंगले में उन्‍हें कितना सामान अलॉट किया गया था." अखिलेश ने इसी मुद्दे पर एक ट्वीट में लिखा, "विपक्षी मकान को वाइट हाउस कह रहे हैं, तो क्या वो सब ख़ुद ब्लैक हाउस में रहते हैं."

















Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...